उन्होंने कहा, 'जैसा मैंने कहा था कि भारत को हराने के लिए हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि हम जानते हैं कि उनकी टीम स्वदेश और विदेश में अच्छा खेल रही है। इसलिए हमें पहली गेंद से ही अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।'
भारत दौरे से पहले बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब पर संदिग्ध भारतीय सट्टेबाज दीपक अग्रवाल की पेशकश की आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को रिपोर्ट नहीं करने के कारण दो साल का प्रतिबंध (एक साल का निलंबित) लगाया गया। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाड़ी बेहतर भुगतान को लेकर हड़ताल पर चले गए थे।
बोर्ड ने उनकी अधिकतर मांगों को स्वीकार किया जिसके बाद वे खेलने के लिए तैयार हुए। महमुदुल्लाह ने कहा कि यह बांग्लादेश के पास भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर यह शानदार मौका है विशेषकर जबकि हमने सीरीज का पहला मैच जीता है। इसलिए यह बहुत अच्छा अवसर है और मुझे लगता है कि खिलाड़ी ऊर्जावान हैं और उम्मीद है कि हम राजकोट में अच्छा खेल दिखाएंगे।'
महमुदुल्लाह ने कहा, 'जैसा मैंने पहले कहा कि हमने पहला मैच जीता है और इससे हम सभी का आत्मविश्वास बढ़ा है। हम सभी कल के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है।'