फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने किया कुंबले जैसा कमाल, 10 विकेट लेकर मचाया तहलका

Wed, 06 Nov 2019 11:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निर्देश बाइसोया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में मेघालय की ओर से खेलते हुए मेरठ निवासी 15 वर्षीय ऑफ स्पिनर निर्देश बाइसोया ने नगालैंड के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेकर शानदार रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पहली पारी में 21 ओवरों में 51 रन देते हुए दस विकेट लिए। उनके 21 ओवरों में दस मेडन रहे थे।

विज्ञापन


असम वैली स्कूल मैदान में नगालैंड ने बुधवार को पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दसवें ओवर में निर्देश ने ओपनर सावलिन को आउट किया और उसके बाद तो एक-एक करके सभी बल्लेबाज उनकी फिरकी में फंसते चले गए। पूरी टीम 42 ओवरों में 113 रन पर ढेर हो गई।

नगालैंड के बाकी तीन गेंदबाजों भरत देव गुरंग, रजीब सुभाष और राघव कोई विकेट नहीं ले सके। यही नहीं निर्देश ने उसके बाद बल्लेबाजी में 68 रन की पारी खेली जिसमें दस चौके शामिल थे। मेघालय ने पहले दिन की समाप्ति पर चार विकेट पर 109 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

 
30 : विकेट ले चुके हैं अब तक विजय मर्चेंट ट्रॉफी में
2.42 : की इकॉनोमी रेट रही युवा ऑफ स्पिनर की नगालैंड के खिलाफ

विज्ञापन

मणिपुर के खिलाफ लिए थे पारी में सात विकेट

मेरठ के साकेत निवासी दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर निर्देश कोच संजय रस्तोगी के मार्गनिर्देशन में भामाशाह पार्क में पिछले तीन साल से अभ्यास कर रहे हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे निर्देश अब तक विजय मर्चेंट ट्रॉफी के पांच मैचों में 120.16 ओवरों में 214 रन देकर तीस विकेट ले चुके हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में वह सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने मिजोरम के खिलाफ दोनों पारियों में नौ विकेट लिए थे। जबकि मणिपुर के खिलाफ पहली पारी में सात विकेट अपनी झोली में डाले थे।

- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड के जिम लेकर (10/53, बनाम ऑस्ट्रेलिया 1956)और भारत के अनिल कुंबले (10/74, बनाम पाक 1999) ने लिए हैं टेस्ट की एक पारी में दस विकेट।
-वनडे की एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के चामिंडा वास के नाम है जिन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 2001 में आठ ओवरों में 19 रन देकर आठ विकेट लिए थे।


प्रथम श्रेणी में ये कर चुके हैं परफेक्ट 10

10/78:  सुभाष गुप्ते प्रेसीडेंट इलेवन बनाम पाकिस्तान सर्विसेज और बहावलपुर सीसी 1954
10/20 पीएम चटर्जी बंगाल बनाम असम 1956-57
10/78 प्रदीप सुंदरम राजस्थान बनाम विदर्भ 1985-86
10/46 देबाशीष मोहंती पूर्वी क्षेत्र बनाम दक्षिण क्षेत्र  दलीप ट्रॉफी 2001
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें