फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने दिखाया दम, वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार जीती सीरीज

Sat, 18 May 2019 01:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विश्व कप से ठीक पहले बांग्लादेशी क्रिकेट टीम ने अपनी पहली त्रिकोणीय सीरीज जीती है। शुक्रवार को वर्षा से बाधित फाइनल मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराते हुए बांग्लादेश ने यह कमाल किया। मोसदिक हसन ने टीम के लिए 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाए। 

विज्ञापन


एक वक्त वेस्टइंडीज बिना किसी नुकसान के 131 रन बना चुका था। खेल को पांच ओवर्स शेष थे तभी बारिश शुरू हो जाती जिसके बाद खेल घटाकर 24 ओवर्स का कर दिया जाता है। कैरेबियाई ओपनर्स शाई होप और सुनील अंबरिश अच्छी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तभी होप 64 गेंदों में 74 रन बनाकर मिडविकेट पर लपके जाते हैं। 

पांच मैच की सीरीज में यह होप का दूसरा अर्धशतक था। सुनील अंबरिश 78 गेंदों में 69 रन और डैरेन ब्रावो तीन गेंदों में तीन रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह वेस्टइंडीज स्कोरबोर्ड पर 152-1 रन टांग पाया। डकवर्थ लुईस के आधार पर अब बांग्लादेश के सामने 24 ओवर्स में 210 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था।
विज्ञापन


जवाब में सौम्य सरकार की 41 गेंदों में 66 रन की ताबड़तोड़ पारी (नौ चौके और तीन छक्के) और मोसदेक हसन के 24 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी के बूते बांग्लादेश इस लक्ष्य के करीब पहुंच पाई। आखिरी तीन ओवर्स में बांग्लादेश को 27 रन की दरकार थी, जिसे हासिल करते ही इस टीम ने विश्व कप से पहले विपक्षियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें