फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जैसी करनी, वैसी भरनी! कीवियों ने लिया मैथ्यूज का बदला, यह बांग्लादेशी बैटर अजीबोगरीब तरीके से हुआ आउट

Wed, 06 Dec 2023 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

हीम के गेंद को हाथ से धकलते ही, गेंदबाज जेमीसन ने आउट की अपील की। इस पर फील्ड अंपायरों ने आपस में बातचीत की और फिर उसे तीसरे अंपायर के पास भेज दिया। तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखकर रहीम को 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' आउट करार दिया।
विज्ञापन
रहीम को आउट करार दिया गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में हुए विश्व कप 2023 के दौरान श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का टाइम आउट होना चर्चा में रहा था। मैथ्यूज जिस टीम के खिलाफ टाइम आउट हुए थे, वह टीम थी बांग्लादेश। अब बांग्लादेशी टीम के खिलाड़ी को भी इसी तरीके के अजीबोगरीब आउट का शिकार होना पड़ा है। दरअसर, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम 'हैंडलिंग द बॉल' या यूं कहें 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड (मैदान में बाधा डालना) आउट का शिकार हो गए। 'मैदान में बाधा डालने' पर आउट तब दिया जाता है जब बल्लेबाज गेंद के एक्शन या मोशन में रहते हुए उस हाथ से गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, जो हाथ बल्ले पर नहीं है। इस तरह कीवियों ने मैथ्यूज का बदला ले लिया।   
विज्ञापन

मुशफिकुर रहीम हुए अजीबोगरीब आउट का शिकार

यह घटना बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान घटी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने एक वक्त अपनी पहली पारी में 47 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। जाकिर हसन, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने शहादत हुसैन के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की और बांग्लादेश की पारी को संभाला।

41वें ओवर में मैदान में बाधा डालने की कोशिश की

हालांकि, 41वें ओवर में जब काइल जेमीसन गेंदबाजी कर रहे थे रहीम क्रीज के अंदर यानी डीप खेलते दिखे। ऐसे में छह फिट लंबे जेमीसन की गेंद की हाइट को उन्हें टैकल करने में आसानी हो रही थी। इससे पहले भी उन्होंने बैकफुट पर डिफेंस करते हुए गेंद को पंच करने के दौरान गेंद को स्टंप से दूर हटाने की कोशिश की थी। हालांकि, गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेट के पीछे जाकर गिरी थी और रहीम का कोई हाथ नहीं लगा था।
इसके बाद चौथी गेंद पर एक बार फिर उन्होंने बैकफुट पर डिफेंस किया और गेंद चौथे स्टंप से भी दूर थी और उसका विकेट पर जाने की कोई संभावना नहीं थी। लेकिन रहीम ने गेंद के विकेट पर जाने की डर से विकेट के आगे से ही गेंद पर हाथ दे मारा। बल्लेबाज को विकेट के आगे से गेंद को विकेट पर जाने से रोकने का अधिकार है, लेकिन वह इसके लिए हाथ को छोड़कर बाकी किसी भी अंग का उपयोग कर सकते हैं। गेंद को हाथ से छूने का अधिकार बल्लेबाज को फील्डिंग टीम या अंपायर से पूछकर ही मिलता है।

जेमीसन कर रहे थे गेंदबाजी

रहीम के गेंद को हाथ से धकलते ही, गेंदबाज जेमीसन ने आउट की अपील की। इस पर फील्ड अंपायरों ने आपस में बातचीत की और फिर उसे तीसरे अंपायर के पास भेज दिया। तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखकर रहीम को 'हैंडलिंग द बॉल'/ 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' आउट करार दिया। इस तरह मुशफिकुर रहीम 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' का शिकार होने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए। वह इस तरह से आउट होने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। इसमें मोहिंदर अमरनाथ, मोहसिन खान, माइकल वॉन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर ज्यादा क्रिकेटर ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड का शिकार नहीं हुए हैं। रहीम 12वें खिलाड़ी बन गए जिन्हें इस तरह से आउट दिया गया।
मैदान में बाधा डालने पर आउट होने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी फॉर्मेट खिलाफ साल
लियोनार्ड हटन (ENG) टेस्ट द. अफ्रीका 1951
रमीज राजा (PAK) ODI इंग्लैंड 1987
मोहिंदर अमरनाथ (IND) ODI श्रीलंका 1989
इंजमाम उल हक (PAK) ODI भारत 2006
मोहम्मद हफीज (PAK) ODI द. अफ्रीका 2013
अनवर अली (PAK) ODI द. अफ्रीका 2013
बेन स्टोक्स (ENG) ODI ऑस्ट्रेलिया 2015
जेसन रॉय (ENG) T20 द. अफ्रीका 2017
हसन रशीद (मालदीव) T20 कतर 2019
जेवियर मार्शल (USA) ODI यूएई 2019
दानुष्का गुनाथिलका (SL) ODI वेस्टइंडीज 2021
मुशफिकुर रहीम (BAN) टेस्ट न्यूजीलैंड 2023

क्या कहते हैं नियम?



2017 तक इस तरह के आउट को 'हैंडिलिंग द बॉल' कहा जाता था। हालांकि, 2017 में नियमों में बदलाव के बाद 'हैंडलिंग द बॉल' को 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' कैटेगरी के अंदर में ही लाया गया। नियम के मुताबिक, बल्लेबाज को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट तब दिया जाता है, जब वह खेल के दौरान गेंद को उस हाथ से छूता है, जिस हाथ से उसने को बल्ले को नहीं पकड़ रखा है और फील्डिंग टीम से गेंद को छूने की इजाजत भी नहीं ली है। 

इसके साथ बल्लेबाज को तब भी इस तरह से आउट दिया जाता है अगर गेंद खेल में हो या एक्शन में हो और फील्डर की सहमति के बिना, बल्लेबाज अगर फील्डिंग टीम को गेंद वापस करने के लिए अपने उस हाथ का उपयोग करता है, जिससे उसने बल्ला नहीं पकड़ रखा हो। एक बल्लेबाज इस नियम के तहत आउट नहीं होगा यदि वह चोट से बचने के लिए गेंद को हाथ से छूता है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस तरह से विकेट का श्रेय गेंदबाज को नहीं मिलता है।
विज्ञापन

मीरपुर में अपनी पारी के दौरान मुश्फिकुर रहीम ने सिर्फ एक बार गेंद को अपने हाथ से छूने का प्रयास नहीं किया था। लंच के बाद 29वें ओवर में उन्होंने अपने दाएं हाथ से गेंद को स्टंप से दूर धकेलने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया था। मुश्फिकुर और शहादत हुसैन ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े जिससे बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 47 रन से पांच विकेट पर 104 रन हो गया। रहीम ने 83 गेंद में 35 रन की पारी खेली। रहीम के इस तरह से आउट होने का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। खासतौर पर इस बात को लेकर कि गेंद स्टंप्स पर जा भी नहीं रही थी और रहीम ने उसे विकेट से दूर धकेलने की कोशिश की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें