फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: क्रिकेट टीम को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का खास तोहफा, पाकिस्तान पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत का इनाम

Sat, 14 Sep 2024 10:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश की टीम साल 2000 से टेस्ट खेल रही है। तब से लेकर अब तक उसने सिर्फ चार बार दो या इससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की सरकार ने दिया खिलाड़ियों को तोहफा - फोटो : @BCBtigers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत से खुश अंतरिम सरकार ने खिलाड़ियों को इनाम देने का एलान किया है। शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया कि खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद ने बोर्ड के बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद को पुरस्कार राशि सौंपी। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाड़ियों को कितनी राशि मिली?
हाल ही में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हराया था। रावलपिंडी में खेले गए मैचों में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया और नजमुल हुसैन शांतो की अगुआई में पाकिस्तान को उनके घर में हराया। अब पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने टीम को इनाम दिया है। बोर्ड की तरफ से बताया गया कि सरकार ने 3.20 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 2.25 करोड़ रुपये) का पुरस्कार दिया गया है। इसका एक हिस्सा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किया जाएगा।

17वीं बार पाकिस्तान का टेस्ट में सूपड़ा साफ
पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबानों को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी मेहमानों ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। यह टेस्ट में 17वीं बार है जब पाकिस्तान को दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ का सामना करना पड़ा है। वहीं, अपने घर में पाकिस्तान को दूसरी बार दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बांग्लादेश ने चौथी बार किसी टीम का क्लीन स्वीप किया
बांग्लादेश की टीम साल 2000 से टेस्ट खेल रही है। तब से लेकर अब तक उसने सिर्फ चार बार दो या इससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है। पाकिस्तान से पहले बांग्लादेश की टीम 2009 (2-0) और 2018/19 (2-0) में वेस्टइंडीज का और 2014/15 में जिम्बाब्वे (3-0) का सूपड़ा साफ कर चुकी है। इसके अलावा बांग्लादेश ने 2022/23 में आयरलैंड, 2019/20 में जिम्बाब्वे और 2021 में भी जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट की सीरीज में हराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें