अमर उजाला
Sat, 14 September 2024
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाया
उन्होंने दूसरे मुकाबले में तूफानी अर्धशतक लगाया। मैकगर्क ने 31 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और चार चौके लगाए
वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे कम उम्र के अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए
उन्होंने यह पचासा 22 साल 155 दिन की उम्र में ठोका
वहीं, पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने जनवरी, 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 वर्ष और 76 दिन की उम्र में पचासा जड़ा था
छह टीमें जो कभी नहीं जीत सकीं चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, जानें नाम