तंजिम हसन साकिब ने 14 रन देकर तीन विकेट और शोरिफुल इस्लाम ने 22 रन देकर तीन विकेट झटके। इस तरह दोनों ने अपने कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सौम्य सरकार ने भी 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 162 रन के पिछले न्यूनतम वनडे स्कोर से कम स्कोर में सिमट गई।
बांग्लादेश को शनिवार को यहां तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हराने के लिए महज 15.1 ओवर लगे जिससे मेजबान टीम की घरेलू मैदान पर 17 मैचों में चली आ रही जीत की लय टूट गई। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे शृंखला 2-1 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 44 रन और दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड को 31.4 ओवर में महज 98 रन पर समेटने के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 42 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए और एनामुल हक ने 33 गेंद में 37 रन का योगदान दिया जिससे बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में एक विकेट पर 99 रन बना लिए। बांग्लादेश की 19 प्रयासों में न्यूजीलैंड पर वनडे में पहली जीत हासिल की।