फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: पाकिस्तान के नोमान टेस्ट सीरीज से बाहर, नवाज टीम से जुड़ेंगे

Sat, 23 Dec 2023 11:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अली पिछले हफ्ते पर्थ में पहले टेस्ट में नहीं खेले थे जिसमें पाकिस्तान को 360 रन से हार मिली थी। उनकी शनिवार को मेलबर्न में ‘अपेंडिसाइटिस’ के लिए सर्जरी कराई गई। 
विज्ञापन
मोहम्मद नवाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ‘अपेंडिक्स’ (पथरी) के दर्द की वजह से हुई सर्जरी के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की शृंखला के अंतिम दो मैच से बाहर हो गए। उनकी जगह मोहम्मद नवाज जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। नोमान अली (37 वर्ष) इस तरह दो दिन के अंदर पाकिस्तानी टीम से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। 
विज्ञापन


अली पिछले हफ्ते पर्थ में पहले टेस्ट में नहीं खेले थे जिसमें पाकिस्तान को 360 रन से हार मिली थी। उनकी शनिवार को मेलबर्न में ‘अपेंडिसाइटिस’ के लिए सर्जरी कराई गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘डॉक्टरों ने उन्हें कुछ हफ्तों के लिए पूरी तरह से आराम की सलाह दी है जिसका मतलब है कि वह मेलबर्न और सिडनी में बाकी के टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ’ पाकिस्तान पहले ही फिटनेस मुद्दों से जूझ रहा है और मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने कहा कि नवाज अगली उपलब्ध फ्लाइट से आस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें