फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mike Procter: क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर! दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर माइक प्रोक्टर का निधन

Sun, 18 Feb 2024 10:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रोक्टर ने टीम के कोच, प्रशासक, चयनकर्ता, कमेंटेटर, आईसीसी एलीट मैच रैफरी के तौर पर खेल की सेवा की। अंतिम वर्षों में वह वंचित बच्चों को कोचिंग देते थे।
विज्ञापन
माइक प्रोक्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने रविवार को देश के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार माइक प्रोक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 77 वर्ष के थे। प्रोक्टर एक बेहतरीन तेज गेंदबाज और मध्यक्रम बल्लेबाज थे। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते थे। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में इस कप्तान ने हर तरह की भूमिका निभाईं। 
विज्ञापन


प्रोक्टर ने टीम के कोच, प्रशासक, चयनकर्ता, कमेंटेटर, आईसीसी एलीट मैच रैफरी के तौर पर खेल की सेवा की। अंतिम वर्षों में वह वंचित बच्चों को कोचिंग देते थे। वह रंगभेद के बाद के युग में दक्षिण अफ्रीका के कोच थे। उन्होंने केवल सात टेस्ट खेले लेकिन प्रथम श्रेणी में उन्होंने 401 मैच खेले। 

प्रोक्टर की उपलब्धियों में एक ही मैच में दो बार हैट्रिक लेना और एक शतक जड़ना शामिल है। रोडेसिया के लिए छह लगातार करी कप शतकों का विश्व रिकॉर्ड उनकी असाधारण प्रतिभा और खेल पर प्रभाव को दर्शाते है। रंगभेद के खिलाफ बहिष्कार के कारण वह सीमित टेस्ट ही खेल सके लेकिन नटाल, ग्लोस्टरशायर और ‘वेस्टर्न प्रोविंस’ के लिए खेलते हुए उन्होंने प्रशंसकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें