फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: शाहीन की पाकिस्तान के टी20 कप्तान के रूप में छुट्टी, बाबर को फिर मिली जिम्मेदारी

Sun, 31 Mar 2024 11:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

शाहीन अफरीदी को टी20 कप्तान के रूप में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अफरीदी ने सिर्फ एक दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कमान संभाली थी और वहां टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को बड़ा बदलाव करते हुए बाबर आजम को टीम की सीमित ओवरों की कप्तानी एक बार फिर सौंप दी है। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को टी20 कप्तान के रूप में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अफरीदी ने सिर्फ एक दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कमान संभाली थी और वहां टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम के कप्तान को बदलने को लेकर कुछ समय से चर्चा चल रही थी और रविवार को इस पर आधिकारिक मुहर भी लग गई। 
विज्ञापन


बाबर ने पिछले साल छोड़ा था पद 
लंबे समय तक पाकिस्तान की कमान संभालने वाले बाबर आजम ने पिछले साल सभी प्रारूपों से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। पाकिस्तान का पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिस कारण बाबर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। पीसीबी ने इसके बाद टीम में काफी परिवर्तन किए थे और टेस्ट टीम की कमान शान मसूद को सौंप दी थी। मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। टी20 की कमान बाबर आजम और वनडे टीम की जिम्मेदारी मोहम्मद रिजवान को दी गई थी। 

कप्तान के रूप में विफल रहे थे शाहीन
तेज गेंदबाज शाहीन को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। टीम ने शाहीन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर से बाहर टी20 सीरीज खेली थी और पाकिस्तान ने वो सीरीज 1-4 से गंवाई थी। शाहीन कप्तान के रूप में अपने पहले ही दौरे में प्रभावित नहीं कर सके थे। इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी शाहीन की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। शाहीन पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की कप्तानी करते हैं और उनकी टीम इस सीजन खिताब की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी थी, लेकिन टीम के लिए यह सत्र काफी खराब साबित हुआ। लाहौर की टीम 10 में से एक मैच में ही जीत दर्ज कर सकी और अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से लिया गया बाबर को कप्तान बनाने का निर्णय
वहाब रियाज, असद शफीक, अब्दुल रजाक और मोहम्मद यूसुफ की मौजूदा चयन समिति और पीसीबी ने बताया कि बाबर को दोबारा कप्तानी देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां उसे चार टी20 मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें