फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: इंजीनियर से बने क्रिकेटर, बचपन की दोस्त से शादी, अश्विन की जिंदगी से जुड़े राज

Mon, 17 Sep 2018 06:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8

आर. अश्विन के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्में अश्विन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर अश्विन का पूरा नाम रविचंद्रन अश्विन है, दरअसल रविचंद्रन उनके पिता का नाम है। जिसे दक्षिण भारतीय सभ्यता के अनुसार वह अपने नाम के साथ लगाते हैं। इस पैकेज में आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...

विज्ञापन

2 of 8
अश्विन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मीडियम पेसर के तौर पर की थी। मगर कूल्हे की इंजरी उन्हें तेज फेंकने से परेशान करती थी। जिसके बाद मजबूरन उन्हें स्पिन गेंदबाजी करनी शुरू की। अब अश्विन भारतीय क्रिकेट इतिहास के चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज (327 विकेट) बन चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अश्विन को क्रिकेट विरासत में मिला। उनके पिता भी क्रिकेट खेलते थे। इसे संयोग ही माना जाएगा कि जिस क्लब के लिए अश्विन के पिता रविचंद्रन खेला करते थे। बेटे अश्विन ने भी उसी से क्रिकेट की शुरुआत की।

4 of 8
अश्विन क्लब क्रिकेट में अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज हुआ करते थे। कई मैच में उन्होंने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसका फायदा उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी मिलता है। क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल बेहद पसंद हैं।
विज्ञापन

5 of 8
खाली वक्त में बॉलीवुड और तमिल फिल्म देखना उनकी हॉबी है। अश्विन की गिनती बेहद पढ़े-लिखे भारतीय क्रिकेटर्स में होती है। तमिल ब्राम्हण परिवार में जन्में इस खिलाड़ी ने एसएसएन कॉलेज से आईटी में इंजीनियरिंग (बीटेक) भी की है।
विज्ञापन

6 of 8
अश्विन ने 13 नवंबर 2011 को अपनी पुरानी दोस्त प्रीति नारायणन से शादी रचाई। दोनों बचपन के दोस्त हैं। अश्विन और प्रीति चेन्नई में एक ही स्कूल में पढ़ते थे और एक-दूसरे के दोस्त थे। 
विज्ञापन

7 of 8
स्कूल के बाद दोनों दोनों ने एक ही कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और यहीं से दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों के परिवार पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। बाद में परिवारों की सहमति से अश्विन और प्रीति शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

8 of 8
अश्विन और प्रीति 11 जुलाई 2015 को एक बच्ची के पेरेंट्स बने, उनकी बेटी का नाम अकीरा है। अश्विन और प्रीति 21 दिसंबर 2016 को दूसरी बार एक और बच्ची के पेरेंट्स बने। अश्विन की वाइफ प्रीति ने दूसरी बार मां बनने की बात को 5 दिनों तक छिपाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें