फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: 'ड्रीम डेब्यू' से लेकर कैरम बॉल तक, अश्विन के वो 7 रिकॉर्ड्स जो बनाते हैं उन्हें खास

Mon, 17 Sep 2018 06:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर. अश्विन का आज जन्मदिन है। 17 सितंबर 1986 को तमिलनाडु में जन्में अश्विन का आज 32 वां जन्मदिन है। कई अहम मौकों पर अपने गेंद और बल्ले से टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेल जाने वाले अश्विन अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बना चुके हैं। जिन्हें तोड़ना किसी के लिए भी बेहद मुश्किल होगा। डालिए एक नजर....
विज्ञापन

2 of 8
6 नवंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले चेन्नई के इस खिलाड़ी ने अपने पहले टेस्ट में ही कमाल कर दिया था। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए उस मैच में उन्होंने 9 (3/81, 6/47) विकेट चटकाए थे, जो नरेंद्र हिरवानी (8/61, 8/75) के बाद डेब्यू टेस्ट में किसी भारतीय बॉलर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही।
विज्ञापन

3 of 8
अपनी पहली टेस्ट सीरीज में अश्विन ने 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में (वेस्टइंडीज के खिलाफ) न सिर्फ 22 विकेट चटकाए, बल्कि अपने तीसरे ही टेस्ट में शतक (103 रन) भी जड़ दिया। अश्विन ने भारतीय टीम में पदार्पण करते हुए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में (वेस्टइंडीज के खिलाफ) न सिर्फ 22 विकेट चटकाए, बल्कि अपने तीसरे ही टेस्ट में शतक (103 रन) भी जड़ दिया।

4 of 8
ashwin test
इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड पाते ही वे डेब्यू मैच में यह सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा 1992 में प्रवीण आमरे (103 रन) और तेज गेंदबाज आरपी सिंह 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ (4/89-1/75) कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अश्विन सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने वाले भी गेंदबाज है। डेनिस लिली (56वां टेस्ट) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्होंने अपने 54वें टेस्ट में ही यह कमाल कर दिखाया था। इस लिस्ट के दूसरे गेंदबाजों में क्रमश: एम. मुरलीधरन (58वां टेस्ट), रिचर्ड हैडली (61वां टेस्ट), एम. मार्शल (61वां टेस्ट), डेल स्टेन (61वां टेस्ट) आते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अश्विन ऐसे तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जो एक ही टेस्ट मैच में 5 विकेट और फिर शतक जड़ चुके हैं। यह कारनामा वे दो बार कर चुके हैं। उनके पहले वीनू मांकड़, और पॉल उमरीगर सरीखे दिग्गज क्रिकेटर्स के नाम ही यह दुर्लभ रिकॉर्ड था।
विज्ञापन

7 of 8
शुरुआती सबसे तेज 50, 100 और 150 टेस्ट विकेट लेने वाले अश्विन पहले भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन ने अपना टी-20 डेब्यू विराट कोहली और नमन ओझा के साथ किया। वनडे करियर की शुरुआत ओझा और पंकत सिंह के साथ तो टेस्ट में उमेश यादव के साथ पहली बार मैदान पर कदम रखा था।
 
विज्ञापन

8 of 8
62 टेस्ट में 327 विकेट के साथ अश्विन मौजूदा दौर में पांचवें सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उनसे आगे हरभजन सिंह (103 टेस्ट- 417 विकेट) और कपिल देव (131 टेस्ट- 434 विकेट) हैं। 132 टेस्ट में 619 विकेट के साथ सबसे सफल भारतीय टेस्ट गेंदबाज का तमगा अनिल कुंबले के पास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें