फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गेल को गिराया फिर तोड़ दिया स्टंप

Tue, 14 May 2013 09:13 PM IST
बंगलोर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पिछली कुछ पारियों में अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर सके थे और आज जर्सी नंबर बदल कर मैदान पर उतरे।
विज्ञापन



पंजाब के खिलाफ मुकाबले में गेल शुरू में काफी धीमे दिखे लेकिन एक बार लय में आ जाने के बाद वह अपनी रौं में बहने लगे।

उन्होंने अपनी पारी में मनप्रीत गोनी पर जमकर निशाना साधा। लेकिन पंजाब के एक अन्य तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने उन्हें अपनी गेंदबाजी के दौरान खासा परेशान भी किया।
विज्ञापन


गेल 18वें ओवर तक जमकर खेल रहे थे और इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों में 71 रन बना चुके थे। जिसमें 4 चौका व 5 छक्का भी शामिल था।

19वें ओवर में 'हरौला एक्सप्रेस' अवाना ने दूसरी गेंद पर गजब की यार्कर फेंकी जिसे खेलने के प्रयास में गेल चूक गए और धड़ाम से पिच पर गिर गए।

लेकिन अवाना ने गेल पर फुल टॉस गेंद फेंक दी जिसे उन्होंने ऑफ स्टंप की दिशा में छक्का जड़ दिया। अंपायर ने गेंद काफी ऊंची होने पर नो बॉल करार दे दिया।

अवाना इस छक्के से घबड़ाए नहीं और कमाल की तीसरी गेंद फेंकी। इस गेंद पर गेल रुम बनाकर बड़ा शॉट मारना चाहते थे लेकिन वह चूक गए और गेंद थर्ड स्टंप पर जा टकराई।
विज्ञापन


गेंद इस कदर जोरदार थी कि वह विकेट दो हिस्सों में टूट कर उड़ गई।

अवाना आज पंजाब की ओर से सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। जिन्होंने 39 रन देकर 3 विकेट चटाकए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें