फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी में एक और सेक्स स्केंडल, 'साथियों को परोसता है पति'

Tue, 14 May 2013 09:07 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद वर्दी वाली नौसेना की साख को मंगलवार को एक बार फिर झटका लगा जब एक सीनियर अफसर की पत्नी ने पति पर उसे अपने सहयोगियों के साथ ‘यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप’ लगाए।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री एके एंटनी ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। हाल में नौसेना के अन्य अधिकारी की पत्नी ने भी पति पर ऐसे ही आरोप लगाए थे।

'कोई मुझे छूना चाहता था तो कोई मेरे कपड़े उतारना'

मंगलवार को ताजा आरोप ऐसे समय सामने आए जब रक्षा मंत्री एक कांफ्रेंस में अपने कमांडरों से कह रहे थे कि इस तरह के मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

महिला ने कहा, ‘हमने रक्षा मंत्री से शिकायत की और उनका रुख बहुत सहयोगपूर्ण है। उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।’ महिला और उसके माता-पिता ने रक्षा मंत्री से यह शिकायत की।
विज्ञापन


पत्नियों की अदला-बदली पर तीन अफसर बर्खास्त

महिला ने कारवाड़ के नेवी शिप रिपेयर यार्ड में नियुक्त अपने लेफ्टिनेंट कमांडर (सेना में मेजर पद के बराबर) पति पर लगाए आरोप में कहा, ‘उसने मुझे शराब पीने और अपने साथी कर्मचारियों के संग यौन संबंध बनाने को मजबूर किया।’

महिला के अनुसार इस घटना के बाद वह अपने माता-पिता के पास लौट आई।

पति पर उसने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के भी आरोप लगाए।

इस एमबीए महिला की पिछले साल फरवरी में शादी हुई थी।

महिला ने शिकायत में कहा कि पति ने यह घटना किसी को बताने पर उसके निर्वस्त्र फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने और छवि खराब करने की धमकी दी थी।

महिला का पति नेवी के एडमिरल गार्शगोव एयरक्राफ्ट कैरियर की एक अहम परियोजना पर काम कर रहा है। कारवाड़ से उसकी नियुक्ति रूस में होने वाली है।

उल्लेखनीय है कि यह जहाज भारत को रूस से मिलने हैं। महिला ने 30 अप्रैल को पति की शिकायत रक्षा मंत्री से की और विभागीय जांच की मांग करते हुए दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की।

रक्षा मंत्रालय ने कहा
- नौसेना पर कुछ थोड़े से लोगों की गलत हरकतों के कारण अंगुली उठ रही है। एंटनी ने कमांडरों से कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाएं। यह सेना की प्रतिष्ठा का सवाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें