फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्ममुग्धता से बचें खिलाड़ी: व्हाटमोर

Sat, 15 Dec 2012 09:32 PM IST
लाहौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत दौरे की तैयारी में जुटे पाकिस्तान के कोच डेव व्हाटमोर ने अपने खिलाड़ियों को आगाह किया है कि उन्हें टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन से आत्ममुग्ध होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड के खिलाफ भारत की खराब फार्म से हमें आत्ममुग्ध होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


सच्चाई यह है कि इंग्लैंड की टीम पेशेवर ढंग से खेल रही है जबकि भारत पर सीरीज में बराबरी पाने की बड़ी चुनौती है। लेकिन हमें इस सीरीज में भारत के प्रदर्शन से कोई मतलब निकालने की जरूरत नहीं है। एक टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन का मतलब यह नहीं है कि भारत कमजोर टीम है। हम सभी जानते हैं कि पिछले कई वर्षों से भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें