'आप आत्मसंतुष्ट या आराम से नहीं रह सकते'
'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी' के सदस्य वॉ ने कहा, 'आप आत्मसंतुष्ट या आराम से नहीं रह सकते।' रोहित 30 अप्रैल को 38 वर्ष के हो जाएंगे। बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली तीन टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन खराब रहा था। उन्होंने खराब फॉर्म का हवाला देते हुए इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर होने का फैसला किया था। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 3-0 से और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
IPL 2025: 'शुभमन गिल में महान कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद', राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के कैप्टन की तारीफ की
रोहित के साथ कोहली की भी हुई थी आलोचना
रोहित ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन मैचों और पांच पारियों में 6.20 की औसत से 31 रन बना पाए थे। वहीं, कोहली पांच मैचों और नौ पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बना सके थे। वहीं, न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर भी दोनों का बल्ला नहीं चला था। इस सीरीज में कोहली तीन मैचों की छह पारियों में 15.50 की औसत से 93 रन और रोहित छह पारियों में 15.17 की औसत से 91 रन बना पाए थे।
BCCI Annual Contract: केंद्रीय अनुबंध में ईशान-श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है
आईपीएल के बाद भारत की अगली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ है। यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इसकी शुरुआत 20 जून से होगी। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में, तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन में, चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में और पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।