फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: खिलाड़ियों संग स्ट्रेचिंग-प्रैक्टिस करता दिखा IPL रोबोट चंपक, वीडियो देख नहीं कर पाएंगे यकीन

Tue, 22 Apr 2025 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Robo dog Champak Viral Video: IPL मैच के दौरान रोबोट डॉग ने मैदान पर खिलाड़ियों की नकल उतारकर प्रैक्टिसी की जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
IPL रोबो डॉग चंपक का प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल। - फोटो : x/@Gss_Views
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPL Robo dog Champak Practice Video Viral: इन दिनों आईपीएल के मैच चल रहे हैं और हर क्रिकेट प्रेमी की नजर इन मैचों पर रहती है। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम का सपोर्ट करता है। कोई दिल्ली, तो कोई चेन्नई और कोई मुंबई टीम आदि को सपोर्ट करता है। इसी बीच आजकल आईपीएल मैच के दौरान एक और चीज काफी छाई हुई है और वो है रोबोट डॉग जिसका नाम चंपक है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Viral News: 10 रुपये के फटे नोट को चलाने के लिए शख्स ने बैठाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हिल जाएगा दिमाग

कई मौकों पर आपने मैच के दौरान चंपक को मैदान पर घूमते हुए देखा होगा, लेकिन अब इस रोबोट डॉग का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो इंटरनेट पर छाया हुआ है। तो चलिए देखते हैं ये वीडियो... 
विज्ञापन


रोबोट डॉग का वीडियो वायरल

दरअसल, इस वीडियो में रोबोट डॉग चंपक को खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। जहां पहले ये चंपक तेजी से मैदान पर दौड़कर प्रैक्टिस कर रहा है, तो वहीं इसके बाद ये खिलाड़ियों की नकल करते हुए स्ट्रैचिंग भी करता हुआ दिख रहा है।

चंपक उछल-उछलकर खुद भी प्रैक्टिस कर रहा है। इसके बाद टांगों को नीचे और ऊपर की तरफ करके खिलाड़ियों की तरह स्ट्रैचिंग भी कर रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। यहां जान लें कि चंपक पूरी तरह से टैक्नोलॉजी से लैस एक रोबोट डॉग है जो एआई से प्रेरित है। इसकी पीठ पर कैमरा है जो मैच के सभी दृश्यों को अलग-अलग एंगल से रिकॉर्ड करता है।

काफी देखा जा रहा है वीडियो

चंपक का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं।

लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया

रोबोट चंपक के लिए काफी कमेंट भी आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा 'रोबोट डॉग को देखकर अलग ही रोमांच आता है।' जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आईपीएल चल रहा है या सिनेमा।'

यही नहीं एक अन्य यूजर ने तो पूछ लिया कि 'इसे किस कंपनी ने बनाया है?' एक और यूजर ने कमेंट किया कि 'ये क्या नई मशीन आई है आईपीएल में।'

यहां देखें रोबोट डॉग चंपक का वीडियो:-

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें