फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस युवा गेंदबाज ने कहा, आईपीएल में युवी भाई का विकेट चटकाना सबसे यादगार रहा 

Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
yuvraj singh
विज्ञापन

21 बरस के यंग तेज गेंदबाज आवेश खान भारत की 2016 में अंडर-19 क्रिकेट क्रिकेट विश्व में सबसे ज्यादा 12 विकेट लेने और आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए धारदार गेंदबाजी कर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। आवेश खान ने 'अमर उजाला' से कहा, 'मैं आज जो कुछ भी हूं और जिस भी मुकाम पर पहुंचा वह अपने बचपन के कोच अमय खुरासिया के मार्गदर्शन की बदौलत ही हूं। खुरासिया सर के पास पर मेरे 14 बरस की उम्र से लेकर लेकर मेरी गेंदबाजी के आज तक के सभी विडियो हैं।' 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मेरी कोशिश मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करनी की है। बेशक मेरा सपना भारत की सीनियर क्रिकेट टीम में स्थान बनाने का है। मैं फिलहाल इस बाबत ज्यादा सोचने की बजाय निरंतर मध्य प्रदेश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने पर ध्यान लगा रहा हूं। मेरा मानना है कि मैं निरंतर बढिया गेंदबाजी करुंगा तो एक दिन जरूर भारत की सीनियर टीम में जगह बना लूंगा।'
 
नई गेंद को दोनों ओर मूव करा कर बल्लेबाज को बांध कर रखने की कूवत रखने वाले आवेश खान कहते हैं, 'मेरे लिए 2018 के आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले भारत और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज युवराज सिंह का विकेट चटकाना सबसे यादगार रहा। मुझे मलाल यह रहा कि मेरी गेंद पर चेन्नै के कप्तान माही (महेंद्र सिंह धोनी) का कैच छूट गया। यदि यह कैच लपक लिया होता तो मेरे लिए माही भाई का विकेट सबसे यादगार रहता।' 
विज्ञापन


आवेश ने कहा, 'पहले मुझे अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए पहले ट्रेकिंग पर भी जाया करता था। अब हमारे अपने प्रदेश मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) में ही ट्रेनिंग की बेहतरीन सुविधाएं हैं। अब मैं अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए एमपीसीए में ट्रेनिंग करता हूं। एक तेज गेंदबाज के लिए तेज रफ्तार के साथ गेंद फेंकने की पहली शर्त उसकी एकदम सही फिटनेस है। मेरे क्रिकेट उस्ताद खुरासिया सर बराबर मेरी गेंदबाजी पर नजर रखते हैं।  मेरे गेंदबाजी एक्शन में जरूरत के मुताबिक बराबर सुधार करने के लिए खुरासिया सर बराबर सलाह देते हैं। मैं ज्यादा गेंदबाजी प्रैक्टिस इंदौर के क्रिकेट मैदान पर ही करता हूं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें