फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: 'भारत सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारेगा'

Sat, 28 Nov 2020 11:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत ने शुक्रवार से शुरू हुए दौरे की शुरूआत निराशाजनक तरीके से की, उसे शुरुआती वन-डे में ऑस्ट्रेलिया से 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के कड़े आलोचक माइकल वॉन ने कहा कि विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी तीनों प्रारूपों में हारेगी।

विज्ञापन




वॉन को पांच विशेषज्ञ गेंदबाज खिलाने की रणनीति वाली पुरानी मानसिकता पसंद नहीं है जो भारतीय टीम के लिए काफी खराब रही। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस दौरे पर भारत को सभी प्रारूपों में बुरी तरह हराएगा।'



भारत को अपने कोटे के ओवर डालने में चार से ज्यादा घंटे लगे और वॉन इससे खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, 'भारतीय वन-डे टीम मुझे पुरानी रणनीति वाली लगती है। सिर्फ पांच गेंदबाजी विकल्प और बल्लेबाजी भी इतनी गहरी नहीं।' 46 वर्षीय पूर्व इंग्लिश कप्तान ने लिखा, 'भारत का ओवर रेट काफी खराब। हाव भाव रक्षात्मक। क्षेत्ररक्षण भी चौंकाने वाला (खराब)। गेंदबाजी सामान्य। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शानदार रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें