फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 93.5 लाख के पार पहुंचे

Sat, 28 Nov 2020 11:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : राजन राय
विज्ञापन

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले 93.51 लाख के पार चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक अब तक 87,59,969 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन



वहीं ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़ कर 93.68 फीसदी हो गई। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 93,51,109 हैं जबकि 485 और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,36,200 हो गई। कोरोना वायरस से संक्रमित 4,54,940 लोगों का इलाज चल रहा है।



लगातार 18वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है। इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.87 फीसदी है। कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 27 नवंबर तक 13.82 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 11,57,605 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें