फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के कारण हुआ बाहर

Sat, 11 Nov 2017 01:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : zee news
विज्ञापन
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से हाई वोल्टेज एशेज सीरीज शुरू होने वाली है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल,ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल पीठ की चोट के कारण एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 30 वर्षीय कोल्टर नाइल रीढ़ की हड्डी में दर्द से पहले भी जूझते रहे हैं, लेकिन उनकी पीठ की चोट फिर उभर आई है और वह अनिश्चितकालीन समय के लिए एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को दी।

पढ़ेंः- एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा जोरदार झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के खेल चिकित्सा प्रबंधक एलेक्स कोंटोरिस ने कहा, 'नाथन को पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के बाद पीठ में दर्द महसूस हुआ। स्कैन करने से पता चला है कि उनकी पुरानी चोट फिर उभर आई है। हमारे लिए यह एक झटका है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि इसके बारे में शुरू में ही पता चल गया और इसके लिये उन्हें थोड़े दिन तक ही आराम करने की जरूरत पड़ेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड भी स्टार खिलाड़ियों की चोटों से है परेशान

नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : cricketcountry.com
बता दें कि अभी तक चोट के कारण इंग्लैंड टीम की ही मुसीबतें बढ़ रही थी। इंग्लैंड की टीम पर चोटों का साया मंडराता नजर आ रहा था। मगर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी ऐसा होने लगा। मालूम हो कि इससे पहले इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर मोइन अली और तेज गेंदबाज स्टीवन फिन चोटिल होने के कारण एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे, जिसकी इसकी जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दी थी।

वैसे, कोल्टर नाइल के 23 नवम्बर से ब्रिस्बेन में होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए मेजबान टीम के चार तेज गेंदबाजों के साथ शामिल रहने की उम्मीद थी। 30 वर्षीय कोल्टर नाइल अब तक 21 वन-डे और 19 टी-20 मैच ही खेले हैं और उन्होंने अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें