फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDCA की मैनेजिंग कमेटी के सरकारी प्रतिनिधि बने गौतम गंभीर

Sat, 11 Nov 2017 09:18 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज गौतम गंभीर को डीडीसीए की तरफ से एक अहम जिम्मेदारी मिली है। वह अब दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की प्रबंध समिति में सरकार के प्रतिनिधि होंगे। एस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह विवादों से घिरे संघ का पुराना रुतबा लौटाने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए गौतम गंभीर ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को ट्विटर पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, ‘फिरोजशाह कोटला पर फील्ड में बदलाव का मौका मिला। अब डीडीसीए में बदलाव का समय है। डीडीसीए का खोया गौरव लौटाना है। डीडीसीए की प्रबंध समिति में सरकारी प्रतिनिधि बनकर गौरवान्वित हूं। धन्यवाद राज्यवर्धन सिंह राठौर।’

पढ़ेंः- गावस्कर की नजर में टेस्ट टीम में एंट्री के लिए तैयार हैं ये दो खिलाड़ी 
  Had the honour of adjusting fields at Ferozeshah Kotla. Time to adjust ‘corridors’ at DDCA to help restore its glory days. Honoured to be Government Nominee on DDCA Managing Committee. Thanks @Ra_THORe #humbled — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 10, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

gautam gambhir
बता दें कि  गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वन-डे और 37 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में गंभीर के नाम 4,154 रन हैं। जिसमें 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल है। टेस्ट में 206 रन गंभीर का बेस्ट स्कोर है। इसके अलावा वन-डे में गंभीर ने 5,238 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल है।

वन-डे में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 150 है। टी-20 में गंभीर के नाम 932 रन हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल है। टी-20 में उनका बेस्ट स्कोर 75 रन है। गंभीर इस समय टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। गौतम गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जबकि गंभीर ने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम वन-डे खेला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें