फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा, 'सचिन का विकेट लेकर के दिल को मिलता था सुकून'

Sun, 01 Oct 2017 12:26 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ScoopWhoop
विज्ञापन
विश्व के महान तेज गेंदबाजों में शामिल रह चुके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली ने शुक्रवार को कहा कि वह खेल के दौरान जिस आवाज को सुनना पसंद करते थे, वो सर्वश्रेष्ठ आवाज सचिन तेंदुलकर के विकेट को उखाड़ने की आवाज थी।
विज्ञापन


बता दें कि केरल सरकार के कोक्लियर इम्पलांटेशन प्रोग्राम के तहत उन युवा बच्चों से बात करते हुए ली ने यह बात कही, जिन्हें सुनने में परेशानी है। ली ने कहा, "जो आवाज मैं सुनना नहीं चाहता था, वह थी-'अंपायर का गेंद को नो बाल करार देना।' ली यहां ग्लोबल हियरिंग प्रोजेक्ट के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर उपस्थिति थे। इस दौरान ली ने कहा कि उनके बेटे को भी सुनने में परेशानी थी लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक है। इसी कारण वह इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हैं।

पढ़ेंः- सहवाग को गिफ्ट मिली BMW की ये कार, खुद हो जाती है पार्क, जानिए और भी खासियत

कार्यक्रम के बाद ली ने अपने ट्विटर पर लिखा, "केरल में हियरिंग स्क्रीनिंग मैनडेट कार्यक्रम की सफलता को देखकर मैं काफी खुश हूं।' ली ने अपने नौ साल के लंबे करियर में 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट लिए थे। उन्होंने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास ले लिया था। वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

  Feels amazing to see the progress in Kerala on the New Born Hearing Screening mandate in all… https://t.co/yzfGqFPSay — Brett Lee (@BrettLee_58) September 29, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें