फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: बेनक्रॉफ्ट बोले- बाकी गेंदबाजों को भी थी गेंद से छेड़खानी की जानकारी

Sun, 16 May 2021 08:22 AM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

साल 2018 के प्रकरण पर दोषी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, 'फायदा तो सभी गेंदबाजों को भी मिला'

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर केमरन बेनक्रॉफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेंद से छेड़खानी मामले में शामिल रहे कैमरन बेनक्रॉफ्ट का कहना है कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के बाकी गेंदबाजों को भी न्यूलैंड्स टेस्ट के दौरान की गई इस गलती की जानकारी थी।

विज्ञापन


बेनक्रॉफ्ट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद पर रेगमाल रगड़ते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था। उस घटना ने ऑस्ट्रेलिया और विश्व क्रिकेट को झकझोर दिया था।एक समाचार पत्र को उन्होंने इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या बाकी गेंदबाजों को इसकी जानकारी थी, इस पर उन्होंने कहा, ‘हां। मैं इतना ही चाहता था कि अपनी हरकत और भूमिका को लेकर जवाबदेह और जिम्मेदार रहूं।’

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर मैंने जो किया उससे दूसरे गेंदबाजों को फायदा मिला और उन्हें इसकी जानकारी थी। यह अपने आप में स्पष्ट है।’ यह पूछने पर कि उनके साथ के गेंदबाजों को क्या इसकी जानकारी थी, उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि थी। यह अपने आप में स्पष्ट है।’
विज्ञापन


न्यूलैंड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण में मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श और स्पिनर नाथन लियोन शामिल थे। इस समय काउंटी क्रिकेट में डरहम की ओर से भाग ले रहे बेनक्रोफ्ट ने कहा कि वह चाहते थे कि उनके साथी खिलाड़ी उन्हें पसंद करें और इसी वजह से उन्होंने अपने मूल्यों के साथ समझौता किया।

Trending Videos
विज्ञापन

गलती का अहसास बाद में हुआ

बेनक्रॉफ्ट ने कहा कि गलती होने से पहले उन्हें इसका अहसास नहीं हुआ, लेकिन यह उनके लिए एक कड़ा सबक रहा जो सीखा जाना बेहद जरूरी था। 28 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने सही निर्णय नहीं लिया था। बेनक्रोफ्ट पर मामले में नौ महीने का प्रतिबंध लगा था जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगाया गया था।

यही नहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता माने गए वॉर्नर पर आजीवन कप्तान बनने पर रोक लगा दी तो वहीं स्मिथ की कप्तानी पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा। इस प्रकरण के बाद मुख्य प्रशिक्षक डेरेन लेहमन ने भी इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें