फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे नंबर पर उतरने को लेकर तोड़ी चुप्पी, अपने इस फैसले का कारण बताया

Mon, 21 Oct 2024 05:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

स्मिथ ने शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ पारियों में 28.50 के औसत से 171 रन बनाए। शेफील्ड शील्ड की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इस बात की पुष्टि की थी कि स्मिथ चौथे नंबर पर वापसी करेंगे और भारत के खिलाफ पारी की शुरुआत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में चौथे नंबर पर उतरने के अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। स्मिथ के बल्लेबाजी क्रम को लेकर लगातार चर्चा चल रही है क्योंकि डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद से उनका शीर्ष क्रम में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। 
विज्ञापन

स्मिथ ने शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ पारियों में 28.50 के औसत से 171 रन बनाए। शेफील्ड शील्ड की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इस बात की पुष्टि की थी कि स्मिथ चौथे नंबर पर वापसी करेंगे और भारत के खिलाफ पारी की शुरुआत नहीं करेंगे। शेफील्ड शील्ड में वापसी पर स्मिथ ने कहा कि वह किसी एक विशेष स्थान पर बल्लेबाजी नहीं करते हैं। 

स्मिथ बोले- चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना आदर्श होगा
स्मिथ ने कहा, मुझसे पूछा गया कि मैं कहां बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा और मैंने कहा चौथे नंबर पर। मैंने यह भी बताया कि मुझे कहीं भी बल्लेबाजी करने में खुशी होगी, मैं बहुत ज्यादा परेशान नहीं हूं, लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना मेरे लिए आदर्श होगा। मैंने पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट देखी जिसमें लिखा था कि मैंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की मांग की है, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने कहा था कि मुझे किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी, लेकिन चौथा स्थान मेरे लिए आदर्श होगा। 
विज्ञापन

शेफील्ड शील्ड मैच में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए विक्टोरिया के खिलाफ स्मिथ ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और पहली पारी में सिर्फ तीन रन ही बना सके। अपने पूरे टेस्ट करियर में उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की है और 61.50 के औसत से 5966 रन बनाए जिसमें 19 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। स्मिथ ने साथ ही बताया कि उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने उन्हें चौथे नंबर पर लौटने के लिए प्रेरित किया। 

स्मिथ ने कहा, कैमरन ग्रीन के बाहर होने से एक स्थान उपलब्ध है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद मैंने लाबुशेन और ख्वाजा से चर्चा की थी और उन्होंने मुझे कहा कि मेरे लिए शीर्ष पर बल्लेबाजी नहीं करना होगा। वे चाहते हैं कि मैं उनके बाद बल्लेबाजी करूं। वे मेरे वहां बल्लेबाजी न करने को लेकर काफी दृढ़ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें