फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई टेस्टः पहले दिन अश्विन, क्लार्क का जलवा

Fri, 22 Feb 2013 06:45 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में आर अश्विन के 6 झटकों से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल सम्माजनक स्कोर पर खत्म किया। माइकल क्लार्क के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन बनाए। क्लार्क 103 जबकि पीटर सीडल 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अश्विन ने झटके 6 विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों ने आक्रामक शुरुआत की। डेविड वॉर्नर और ईडी कोवान की ओपनिंग जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान धोनी ने आर अश्विन और हरभजन सिंह की जोड़ी को मोर्चे पर लगाया। अश्विन ने धोनी के विश्वास को कायम रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 6 विकेट झटक लिए।

पहले सत्र में आर अश्विन को दो सफलताएं मिली। अश्विन की गेंद पर छक्का मारने के फेर में ईडी कोवान स्टंप हो गए। उन्हें धोनी ने स्टंप किया। कोवान ने 29 रन बनाए। इसके बाद अश्विन ने फिलिप ह्यूग्स (6) को बोल्ड किया। लंच के बाद अश्विन ने क्रीज पर जम चुके डेविड वॉर्नर (59), शेन वॉटसन (28), मैथ्यू वेड (12) को LBW किया।
विज्ञापन


आखिरी सत्र में अश्विन ने हेनरिक्स (68) को पवेलियन भेजा। आखिरी सत्र में स्पिनर रविंद्र जडेजा ने मिशेल स्टॉर्क (3) को आउट कर एक मात्र सफलता हासिल की।

क्लार्क का 23वां शतक
लंच के बाद 5 प्रमुख बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सस्ते में आउट हो जाएगी। लेकिन कप्तान माइकल क्लार्क ने हेनरिक्स के साथ मिलकर 151 रनों की साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। हेनरिक्स ने 132 गेंदों में 68 रन बनाए। जबकि क्लार्क ने 23वां टेस्ट शतक लगाकर अभी भी नाबाद हैं। क्लार्क ने अब तक 169 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का की मदद से 103 रन बना चुके हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लॉर्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। महेंद्र सिंह धोनी ने वीरेंद्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए मुरली विजय को अंतिम ग्यारह में मौका दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें