फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला में पहले दिन बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया

Fri, 22 Mar 2013 04:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में हो रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। पीटर सिडल 47 और जेम्स पैटिंसन 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


मैच का लाइव स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को इशांत शर्मा ने दो शुरुआती झटके दिए।

मैच के दूसरे ओवर में इशांत ने डेविड वॉर्नर को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा फिर फिलिप ह्यूजेस को 45 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

लंच के बाद आर अश्विन ने दूसरे सलामी बल्लेबाज ईडी कोवान को 38 रनों के स्कोर पर आउट किया।

रविंद्र जडेजा ने टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान शेन वॉटसन को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया।

इसके बाद नियमित अंतराल पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आउट होते रहे। स्टीवन स्मिथ और पीटर सिडल ने आठवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अश्विन ने स्मिथ को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा। स्मिथ ने तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। जबकि टीम में गेंदबाज की हैसियत से खेलने वाले पीटर सिडल 47 रन बनाकर अभी भी नाबाद हैं।
विज्ञापन


सिडल और जेम्स पैटिंसन के बीच नौवें विकेट के लिए अब तक 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारत की ओर से आर अश्विन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके हैं। जबकि इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा ने अब तक 2-2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में चार बदलाव
नियमित कप्तान माइकल क्लार्क की जगह इस मैच में शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

कप्तान के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन और बदलाव किए गए हैं। विकेटकीपर मैथ्यू वेड, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन और मिशेल जॉनसन को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है।

पिछले मैच में खेलने वाले हेनरिक्स, मिशेल स्टॉर्क, जेवियर डोहार्टी और ब्रेड हेडिन को इस मैच से बाहर कर दिया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया में एक बदलाव किए गए हैं। चोटिल शिखर धवन की जगह टीम में अजिंक्य रहाणे को सलामी बल्लेबाज के तौर पर अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया। रहाणे इस मैच से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया है।

मालूम हो कि चार मैचों की इस सीरीज को भारत पहले ही 3-0 से जीत चुका है।

टीमें
ऑस्ट्रेलिया एकादशः डेविड वॉर्नर, फिलिप ह्यूजेस, ईडी कोवान, शेन वॉटसन (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल जॉनसन, पीटर सिडल, जेम्स पैटिंसन और नाथन लियोन।

भारत एकादशः अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें