फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SL WC T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के सामने श्रीलंका की चुनौती; कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Thu, 28 Oct 2021 01:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को ग्रुप ऑफ़ डेथ का एक और अहम मुकाबला खेला जाएगा। पूर्व चैंपियन श्रीलंका के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम चुनौती पेश करेगी। दोनों ही टीमों ने सुपर 12 के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की है और ऐसे में दोनों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका टी20 लाइव प्रसारण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंकाई टीम 2014 में विश्व चैंपियन रह चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अपने पहले खिताब की तलाश में है। दोनों ही टीमों ने सुपर 12 के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की है और ऐसे में दोनों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि क्वालीफ़ायर से होकर सुपर 12 में पहुंची श्रीलंकाई टीम ने अब तक टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम की स्पिन गेंदबाजी और साथ में कुछ बल्लेबाजों का फॉर्म श्रीलंका का मजबूत पक्ष है जबकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी खासकर शीर्ष क्रम चिंता का सबब बना हुआ है।

दोनों टीमें जब यहां पर आमने-सामने होंगी तो अपनी कमजोरियों को दुरुस्त करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन

कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच मुकाबला?

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का 22वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच रविवार यानी 28 अक्तूबर को खेला जाएगा।

कहां होगी ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच टी-20 की भिड़ंत?

यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा मैच?

मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया: 
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप कप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

श्रीलंका: 
दासुन शनाका (कप्तान), कुशल जनिथ परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डि सिल्वा, पथुम निशंका, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश दीक्षणा, बिनुरा फर्नांडो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें