फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर्नर के 'डबल धमाल' का टेलर ने उसी अंदाज में दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में भी शानदार आगाज किया और पहली पारी में 9 विकेट पर 559 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (253) ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दोहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन


वॉर्नर के अलावा उस्मान ख्वाजा (121) भी शतकीय पारी खेली। हालांकि कप्तान स्टीवन स्मिथ (27) ज्यादा स्कोर नहीं कर सके। पर्थ में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल लग रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी पहली पारी में शानदार रही।

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

जवाब में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 510 रन बना लिए थे। क्रीज पर रॉस टेलर (235 नाबाद) बने हुए हैं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया अभी 48 रन से आगे चल रही है। इसमें केन विलियम्सन (166) की शतकीय पारी भी अविस्मरणीय है।
विज्ञापन


हालांकि मेहमान टीम न्यूजीलैंड की ओपनिंग अच्छी नहीं रही। मात्र 6 रन के स्कोर पर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मार्टिन गुप्टिल को एक रन पर चलता किया।
विज्ञापन

केन और टेलर की पारी से रेस में न्यूजीलैंड

ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड की शुरूआत को झटका जरूर जल्दी लगा लेकिन टीम जल्दी ही लय में लौटी। केन विलियम्सन (166) ने टॉम लॉथम (36) के साथ दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

दो विकेट गिरने के बाद विलियम्सन के साथ रॉस टेलर (235 नाबाद) ने कंगारू गेंदबाजों को खूब छकाया और तीसरे विकेट के लिए 265 रनों की साझेदारी की। विलियम्सन ने अपनी पारी में 24 चौके लगाए और शतक ठोका। वह हेजलवुड का शिकार हुए। उनके साथ बल्लेबाजी करने उतरे रॉस टेलर ने दोहरा शतक जड़ा।

टीम ने अपना पांचवां, छठा और सातवां विकेट क्रमश: ब्रैंडन मैककुलम (27), बीजे वेल्टिंग (1) और डोग ब्रेसवेल (12) के रुप में गंवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें