फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्नर बोले, वापसी के लिए हमें अब इस तरह खेलना होगा

Tue, 10 Oct 2017 11:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि उनकी टीम का हौसला कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में टीम को वापसी करने के लिए उन्हें 'ऑस्ट्रेलियाई तरीके' का क्रिकेट खेलना होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि वन-डे सीरीज में भी भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4-1 से मात दी थी और मौजूदा तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी भारत ने सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने रांची में  खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पढ़ेंः- IndvsAus T20I: गुवाहाटी में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मुकाबला आज

टी20 सीरीज के दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर वार्नर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, हमें मैदान में उतर कर अच्छा खेल दिखाना होगा और खुद का सौ प्रतिशत समर्थन करना होगा। हमें सिर्फ वैसा क्रिकेट ही खेलना है जिसके लिए हमें जाना जाता है। हम ऐसी ही शैली की क्रिकेट खेलते है।' गौरतलब हो कि सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम गुवाहाटी में खेला जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मैं इसके बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं। यदि आप मैच में जल्दी भी आउट हो जाते हैं तो वह भी साझेदारी के लिए एक तरीके का बिखराव ही है। ऐसे में हर कोई निराश होता है, कोई भी आउट नहीं होना चाहता है। हां, यह जरूर है कि हमेशा इसका कोई कारण होता है। लोग दबाव की बात करते हैं। लोग बात करते है कि दो बल्लेबाज आए दोनों आउट हो गए।
विज्ञापन

अपनी क्षमता के मुताबिक करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

डेविड वॉर्नर
उन्होंने कहा, 'जरूरी यह है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, हम हर मैच जीतने की कोशिश करते हैं। यहां हमारे लिए एक जीत काफी चुनौतीपूर्ण है, यह काफी मुश्किल है, आपको अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वार्नर ने कहा कि उनके खिलाड़ियों के पास अभी मौके हैं।'

उन्होंने कहा, 'अगर आप भारत को घरेलू परिस्थितियों में या कहीं भी मौका देते हैं तो वह वापसी कर लेते हैं। किसी टीम को उनके घर में हराने के लिए आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। अभी हमारे पास कई मौके हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वार्नर ने कहा कि कप्तानी के मामले में वह टीम के स्थायी कप्तान स्टीव स्मिथ के मुताबिक चल रहे हैं।'

वार्नर ने कहा, 'मैं खिलाड़ियों को वहीं मैसेज देने की कोशिश करता हूं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जब हम अच्छा कर रहे हों तो और ज्यादा प्रतिबद्ध रहें। मैदान पर हम पूरी तैयारी के साथ जाएं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें