फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चैनल ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के खरीदे प्रसारण अधिकार, एशेज पर भी किया करार

Tue, 10 Oct 2017 10:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : india today
विज्ञापन
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने भारतीय क्रिकेट टीम के आॅस्ट्रेलियाई दौरे और नवंबर में शुरू होने वाली एशेज सीरीज सहित विभिन्न क्रिकेट दौरों के विशेष मीडिया अधिकार हासिल किये हैं। भारतीय उपमहाद्वीप के लिए हुए इस करार में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली कई अन्य देशों की सीरीज भी शामिल हैं। इनमें पाकिस्तान और श्रीलंका भी हैं। एसपीएन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का प्रसारण 11 चैनलों के अपने खेल नेटवर्क के जरिये करेगा।
विज्ञापन


पढ़ेंः- दूसरे टी-20 से पहले बोले वार्नर- वापसी के लिए हमे इस तरह की क्रिकेट खेलनी होगी 
   
बता दें कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने आॅस्ट्रेलिया में होने वाले सभी पुरूष इंटरनेशल क्रिकेट मैचों के विशेष मीडिया अधिकार हासिल किये हैं। इसकी शुरुआत नवंबर 2017 में एशेज सीरीज से होगी।' यह करार 6 साल के लिये है। इसमें भारत के विभिन्न दौरों के अलावा पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका के दौरे और 2021-22 की एशेज सीरीज भी शामिल है।'

इस मामले में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनपी सिंह ने जोर देकर कहा, 'नेटवर्क उन खेल को कमजोर नहीं करना चाहता है जो वे कवर करते हैं। आगे उन्होंने कहा "एसपीएन भारतीय उपमहाद्वीप में सभी प्रकार के खेल प्रसारण को प्रसारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे खेल नेटवर्क में 11 चैनल शामिल होंगे, जो सभी के लिए सबकुछ उपलब्ध कराएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में क्रिकेट देखने वालों की तादाद ज्यादा

एनपी सिंह, - फोटो : YashNews.com
उन्होंने कहा, 'भारत में क्रिकेट देखने वालों की तादाद ज्यादा है। यहां के दर्शक क्रिकेट को देखना खूब पसंद करते हैं। सिंह ने कहा कि क्रिकेट के मीडिया अधिकारों के अधिग्रहण के साथ ही हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दर्शक साल भर क्रिकेट की एक्शन में नजर आएंगे।' सिंह ने कहा कि नेटवर्क और क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के बीच के इस समझौते से यह सुनिश्चित होता है कि खेल का विकास सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप ही नहीं बल्कि आॅस्ट्रेलिया में भी है। खासकर अपने निवेश के संदर्भ में।

वहीं, आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा, 'हम सोनी के साथ इस समझौते को लेकर काफी खुश हैं। वे आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट के वैश्विक मूल्य को समझते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि उन्होंने हमारे नेशनल महिला टीम का भी समर्थन किया है'।

उन्होंने आगे कहा, 'आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट की प्रमुख रणनीतियों में से एक यह सुनिश्चित करना है कि इसके निवेश के लिए एक स्थायी दृष्टिकोण है, ताकि हम खेल को आगे बढ़ सकें और एसपीएन के साथ 6 साल का करार उस रणनीति का हिस्सा है'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें