पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पनी ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गिलेस्पी को अगले महीने तक इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है।
समाचार पत्र सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और गिलेस्पी में बातचीत चल रही है। और गिलेस्पी को अगले महीने तक पद सौंपे जाने की संभावना है।
सीए के प्रवक्ता ने कहा,‘हम कई उम्मीदवारों से बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी सुनिश्चित नहीं हुआ है।’
ऑस्ट्रेलिया मुख्य कोच डेरेन लेहमन के इस साल भारत में विश्व टी-20 के बाद क्रेग मैकडरमोट के हटने के बाद से ही नए गेंदबाजी कोच की तलाश में है।
उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि गिलेस्पी उनकी सूची में पहले नंबर पर हैं। गिलेस्पी चार साल तक काउंटी टीम यॉकर्शर के कोच रहे हैं। पिछले साल वह इंग्लैंड के कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे थे।