फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सवेल के पक्ष में उतरे कप्तान फिंच, बताया थ्री-डी क्रिकेटर, कहा-जल्दी ही करेंगे वापसी

Wed, 18 Dec 2019 09:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Glenn Maxwell
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की राष्ट्रीय टीम में जल्दी वापसी का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके जैसे ‘थ्री-डी क्रिकेटर’ को लंबे समय तक बाहर नहीं रखा जा सकता। मानसिक स्वास्थ्य कारणों से मैक्सवेल ने अक्तूबर में खेल से ब्रेक लिया था लेकिन हाल ही में भारत दौरे के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। उन्हें हालांकि टीम में नहीं चुना गया और उनकी जगह मार्नस लाबुशाने को मौका दिया गया है।

विज्ञापन


फिंच ने कहा, ‘निश्चिततौर पर वह दुखी होेंगे और टीम से बाहर रहने वाले हर खिलाड़ी का निराश होना लाजमी है। उन्होंने हालांकि पिछले कुछ अर्से में वनडे क्रिकेट में रन नहीं बनाए हैं। वह वापसी करेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। वह त्रिआयामी खिलाड़ी है जिसका काफी असर पड़ता है। वह जल्दी ही रन बनाकर वापसी करेेंगे।’

मैक्सवेल पिछली दस वनडे पारियों में अर्द्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए ब्रिसबेन हीट्स के खिलाफ मैच खेला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें