आखिरी स्थान पर पाकिस्तान
फातिमा सना के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की महिला टीम की यह इस महिला विश्व कप में लगातार तीसरी शिकस्त है। इससे पहले उसे भारत (88 रन) और बांग्लादेश (सात विकेट) की टीमों ने शिकस्त दी थी। मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में आखिरी (आठवें) स्थान पर पहुंच गई। वहीं, तीन में से दो मुकाबले जीतकर और एक मैच रद्द होने की वजह से पांच अंक लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष स्थान पर है। भारतीय टीम दो मैचों में चार अंक लेकर तीसरे पायदान पर है।
(फोटो क्रेडिट: ESPN)