फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs WI: डेविड वॉर्नर हर प्रारूप के 100वें मैच में 50+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने, बनाए कई सारे रिकॉर्ड

Sat, 10 Feb 2024 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट

सार

वॉर्नर अपने 100वें टेस्ट, वनडे और टी20 में 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। साथ ही उन सभी 100वें मैच में वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
David warner - फोटो : Instagram/ausmencricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शुक्रवार को अपने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। इसे के साथ उन्होंने इस प्रारूप में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन के मामले में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने सिर्फ 36 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। वॉर्नर को तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 में मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। वह अपने 100वें टेस्ट, वनडे और टी20 में 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। साथ ही उन सभी 100वें मैच में वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन

वॉर्नर ने बनाया रिकॉर्ड

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए। विराट कोहली और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर के अलावा, वह तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। वॉर्नर ने खेल के अब तक के सबसे छोटे प्रारूप में खेले गए 100 मैचों में 33.30 की औसत और 142.22 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और 25 अर्द्धशतक के साथ 2964 रन बनाए हैं। अब वह टी20 में आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

बटलर को पीछे छोड़ा

विराट, बटलर और वॉर्नर - फोटो : file
दूसरी ओर बटलर ने 114 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34.84 की औसत और 144.61 के स्ट्राइक रेट से अब तक एक शतक और 22 अर्धशतक के साथ 2927 रन बनाए हैं। इस सूची में शीर्ष पांच खिलाड़ी भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा, पाकिस्तान के बाबर आजम, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं। कोहली रन बनाने में सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक खेले गए 117 मैचों में 51.75 की शानदार औसत से और 138.15 के स्ट्राइक रेट से 4037 रन बनाए हैं।

विराट-रोहित सबसे आगे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। मुंबई में जन्मे क्रिकेटर ने अपने करियर में अब तक खेले गए 151 मैचों में 31.75 की औसत और 139.97 के स्ट्राइक रेट से पांच शतकों और 29 अर्धशतकों के साथ 3974 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम तीसरे नंबर पर आते हैं। 29 वर्षीय पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने करियर में अब तक खेले गए 109 मैचों में 41.55 के शानदार औसत और 129.12 के स्ट्राइक रेट से तीन शतक और 33 अर्द्धशतक के साथ 3698 रन बनाए हैं।

गुप्टिल-स्टर्लिंग चौथे-पांचवें स्थान पर

मार्टिन गुप्टिल - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने देश के लिए खेले गए 122 मैचों में 3438 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.81 का रहा है और स्ट्राइक रेट 135.72 का रहा है। गुप्टिल ने दो शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। पांचवें नंबर पर आयरलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग आते हैं। 33 वर्षीय क्रिकेटर ने अब तक खेले गए 13 मैचों में 3438 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 28.18 की औसत और 135.72 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जिसमें 23 अर्द्धशतक और एक शतक शामिल हैं।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच में वॉर्नर के अर्धशतक और जोश इंगलिस (25 गेंदों में 39 रन, पांच चौके और एक छक्के) और टिम डेविड (17 गेंदों में 37* रन, चार चौके और दो छक्के) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अपने 20 ओवरों में 213/7 का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल (42 रन देकर तीन विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम में ब्रैंडन किंग (37 गेंद में 53, सात चौके और एक छक्का) और जॉनसन चार्ल्स (25 गेंद में 42 रन, छह चौके और एक छक्का) की मदद से) ने 89 रन की अच्छी शुरुआत की। लेकिन विकेट नियमित रूप से गिर गए और जेसन होल्डर के 15 गेंदों में 34* रन बनाने के बावजूद वस्टइंडीज 11 रन से मैच हार गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें