फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सात ओवर के अंदर हासिल किया लक्ष्य, वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Tue, 06 Feb 2024 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

ऑस्ट्रेलिया ने महज 6.5 ओवरों में दो विकेट पर 87 रन बना लिए। जेक फ्रेजर ने 18 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। जोस इंगलिस ने 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम - फोटो : X/@CricketAus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया। उसने कैनबरा के मानुका ओवर में खेले गए तीसरे मुकाबले आठ विकेट से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज से मिले 87 रन के लक्ष्य को 6.5 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही उसने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे मैच में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत हासिल करने का अपना रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 259 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल किया। इस मामले में उसने अपने पुराने रिकॉर्ड में सुधार किया है। इससे पहले कंगारू टीम को 2004 में अमेरिका के खिलाफ 253 गेंद शेष रहते जीत मिली थी। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो इंग्लैंड पहले पायदान पर है। उसने 1979 में कनाडा के खिलाफ 277 गेंद शेष रहते मैच को जीत लिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को इस मामले में छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक सबसे ज्यादा बार वनडे में क्लीन स्वीप करने के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, वह अभी भी पाकिस्तान से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने 19वीं बार किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। पाकिस्तान इस मामले में शीर्ष पर है। उसने 23 बार ऐसा किया है। वेस्टइंडीज (18) और न्यूजीलैंड (18) संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। भारत (16) और इंग्लैंड (16) संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन


बर्टलेट ने किया कमाल
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैन ऑफ द मैच जैवियर बर्टलेट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 21 रन देकर चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच मेलबर्न में आठ विकेट से और दूसरा 83 रन से जीता था। इस सीरीज में डेब्यू करने वाले बर्टलेट ने मेलबर्न में अपने पहले वनडे मैच में भी चार विकेट लिए थे। वेस्टइंडीज की टीम महज 86 रन पर ढेर हो गई थी, जोकि उसका वनडे में पांचवां न्यूनतम स्कोर है। 

अपने 1000वें मैच में जीती ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया ने महज 6.5 ओवरों में दो विकेट पर 87 रन बना लिए। जेक फ्रेजर ने 18 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। जोस इंगलिस ने 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के गेंद बाज मैथ्यू फोर्ड ने दो ओवरों में चालीस रन दिए। ऑस्ट्रेलिया की लगातार 12वीं जीत अपने 1000वें वनडे में आई। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के बाद केवल दूसरी टीम है जिसने इतने वनडे खेले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें