फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK T20: सेमीफाइनल मैच से पहले ब्रैड हॉग ने ऑस्ट्रेलिया को चेताया़, कहा- बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के आगे वार्नर सहज नहीं

Thu, 11 Nov 2021 01:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान आरोन फिंच को चेतावनी दी हैै। उनका कहना है कि डेविड वार्नर हमेशा बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। 
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम  रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कप्तान आरोन फिंच एंड कंपनी को चेतावनी दी है। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को शाहीन अफरीदी से पार पाना आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन


शाहीन अफरीदी देंगे तगड़ी चुनौती

शाहीन अफरीदी ने भले ही विश्व कप में सिर्फ छह विकेट लिए हैं लेकिन शुरुआती ओवरों में उन्होंने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों पर नकेल कसी है। उनके खिलाफ इस वर्ल्ड कप में कोई भी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सका। ग्रुप मैचों में 24 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में तीन विकेट लेकर उन्होंने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रैड हॉग ने कहा, मेरे लिए फिंच और वॉर्नर के खिलाफ पाकिस्तान के आरंभिक गेंदबाज बड़ा सिरदर्द हैं, वार्नर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ उतने सहज नहीं हैं जितने कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ। उन्हें शाहीन अफरीदी के खिलाफ सावधान रहना होगा। 

इमाद वसीम बन सकते हैं खतरा

ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टेस्ट और 123 एकदिवसीय मैच खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कहा, आरोन फिंच को इमाद वसीम से सावधान रहना चाहिए, जो अपनी धीमी बाएं हाथ की गेंद से खतरा पैदा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, टीम के लिए दूसरा सिरदर्द इमाद वसीम हैं, फिंच उनके खिलाफ बहुत विश्वसनीय नजर नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि यह मैच के महत्वपूर्ण बिंदु हैं ऑस्ट्रेलिया मैच जीते या हारे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें