फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs NED Preview: नीदरलैंड के खिलाफ आज ऑस्ट्रेलिया को रहना होगा सतर्क, वॉर्नर और मार्श पर रहेंगी नजरें

Wed, 25 Oct 2023 10:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Australia vs Netherlands World Cup 2023 Playing 11 Prediction: हेड अपनी पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब है ऐसे में दिल्ली का मैच स्मिथ और लाबुशेन के लिए खुद को साबित करने का अंतिम मौका हो सकता है। एक और विफलता से उनमें से एक को वापसी करने वाले हेड के लिए अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लेबाजों के लय में आने से उत्साहित ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे विश्व कप में बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश एक और प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ जीत की लय को जारी रखने की होगी। पांच बार की चैंपियन ने टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान पर आसान जीत के साथ शानदार वापसी की है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को हालांकि उलटफेर से भरे इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली नीदरलैंड के खिलाफ सतर्क रहना होगा। नीदरलैंड की टीम भी पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की जीत से प्रेरणा लेकर टूर्नामेंट में अपनी अभियान को जीवित रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उसके लिए यह आसान नहीं होगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लय में हैं और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड तथा मिचेल स्टार्क के साथ स्पिनर एडम जाम्पा भी अच्छा कर रहे हैं। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की फॉर्म में वापसी ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है क्योंकि वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर सकते हैं। इसका उदाहरण पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 259 रन की साझेदारी है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को अपने मध्य क्रम में खासकर स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। स्मिथ ने अपनी पिछली चार पारियों में केवल एक बार 30 का आंकड़ा पार किया है तो वहीं लाबुशाने ने भी अब तक अर्धशतक नहीं बनाया है और उनका स्ट्राइक रेट महज 65 के आसपास है।

मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड वनडे में कभी ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल नहीं रहा है। टीम को 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौजूदा विश्व कप में टीम ने साबित किया उसके पास किसी भी टीम के खिलाफ उलटफेर करने की क्षमता है। दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ यह टीम श्रीलंका को कड़ी टक्कर देने में सफल रही थी। टीम के गेंदबाजों ने प्रभावित किया है लेकिन सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओ'डॉड का बल्ला अब तक नहीं चला है।

बिगड़ती वायु गुणवत्ता चिंता का विषय

इस मैच के दौरान सभी की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी की बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर भी होगी, जो अतीत में एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान चिंता का विषय रही है। हेड अपनी पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब है ऐसे में दिल्ली का मैच स्मिथ और लाबुशेन के लिए खुद को साबित करने का अंतिम मौका हो सकता है। एक और विफलता से उनमें से एक को वापसी करने वाले हेड के लिए अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है।

हेड टीम को ऑफ-स्पिन गेंदबाजी का भी विकल्प भी प्रदान करते है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के बल्ले ज्यादातर मौके पर खामोश ही रहे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस दो महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में पिछले मैचों में जाम्पा अपनी फिरकी से विकेट निकालने में सफल रहे है तो वही हेजलवुड और स्टार्क ने भी लय हासिल कर ली है। इस मामले में कप्तान पैट कमिंस को थोड़ा सुधार करना होगा।

डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन/ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

नीदरलैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच बुधवार (25 अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें