ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
वैसे भारतीय टीम के आगे फिलहाल विशाल लक्ष्य का पीछा करना और पांचवें दिन को पूरा खेलना जैसी चुनौतियां तो है ही, इसके अलावा उनकी सबसे बड़ी मुश्किल उनके दो मुख्य खिलाड़ियों का चोटिल होना है। जी हां, टीम को इस वक्त अपने बल्लेबाजों से उम्मीदें हैं लेकिन उसके मुख्य ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो चुके हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पूरी तरह से फिट नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि बात करें पंत की तो उन्हें फ्रैक्चर नहीं है और वे बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।