फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: रूट ने की रिकी पॉन्टिंग की बराबरी, तोड़ सकते हैं माइकल क्लार्क और ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड

Sat, 11 Dec 2021 04:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा

सार

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस साल 1544 रन बना लिए हैं और एक साल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग की बराबरी की है। 
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भले ही इंग्लैंड को बड़ी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रूट एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग की बराबरी की है। पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 2005 में 1544 रन बनाए थे और रूट ने भी 2021 में इतने रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन


कप्तान के रूप में एक साल के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने साल 2008 में प्रोटेस टीम की कप्तानी करते हुए 1656 रन बनाए थे। इस साल रूट को अभी दो मैच खेलने हैं। ऐसे में अगर उनका बल्ला चलता है तो वो ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन सकते हैं। 
विज्ञापन

एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान
एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में ग्रीम स्मिथ का नाम सबसे ऊपर है। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क का नाम आता है, जिन्होंने 2012 में 1595 रन बनाए थे। इसी एशेज सीरीज में रूट इनका रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। रूट इस मामले में क्लार्क के बाद तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने और पॉन्टिंग ने 1544 रन बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर बॉब सिम्पसन ने भी 1964 में अपनी टीम की कप्तानी करते हुए 1381 रन बनाए थे। वो इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। 

सचिन और गावस्कर के रिकॉर्ड को खतरा
साल 2021 में रूट 25 पारियों में 64.33 के औसत से 1544 रन बना चुके हैं। उन्हें अभी भी एशेज सीरीज के दो मैच खेलने हैं और अगर इन दो मैचों की चार पारियों में वो 250 रन भी बनाते हैं तो एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वो अभी छह बल्लेबाजों से पीछे हैं। भारत के सुनील गावस्कर ने 1979 में 1555 और सचिन तेंदुलकर ने 2010 में 1562 रन बनाए थे। रूट इन दोनों खिलाड़ियों को आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ इस मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने साल 2006 में 19 पारियों में 99.33  के औसत से 1788 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें