फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बाद अब एशेज में ब्रॉडकास्टर निशाने पर, ब्रॉड ने की कोहली जैसी हरकत, देखें Video

Sat, 15 Jan 2022 04:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा। इस मैच के दूसरे दिन शनिवार (15 जनवरी) को कुछ ऐसा हुआ जिसने भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई केपटाउन टेस्ट की याद दिला दी।
विज्ञापन
एशेज सीरीज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा। इस मैच के दूसरे दिन शनिवार (15 जनवरी) को कुछ ऐसा हुआ जिसने भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई केपटाउन टेस्ट की याद दिला दी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह हरकत की और ब्रॉडकास्टर को निशाने पर लिया।
विज्ञापन


अनुभवी तेज गेंदबाज ब्रॉड गेंदबाजी के दौरान 'मूविंग रोवर' से नाराज थे। मूविंग रोवर पर कैमरे लगे होते हैं। यह मशीन बाउंड्री के लाइन के चारों ओर चक्कर लगाने के अलावा कभी-कभी ब्रेक के दौरान मैदान में भी जाती है। गेंदबाजी के दौरान मूविंग रोवर पर चिल्लाते हुए ब्रॉड ने कहा कि रोबोट को हिलाना बंद करो। इससे पहले केपटाउन टेस्ट में भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने डीआरएस के फैसले पर निराशा जाहिर की थी।

एशेज सीरीज का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर फॉक्स क्रिकेट है। उसके 'मूविंग रोवर' के कारण ब्रॉड का ध्यान भंग हो रहा था। जैसे ही वह मिशेल स्टार्क को एक गेंद फेंकने के लिए रन-अप ले रहे थे, सीमा रेखा पर चलती रोवर से विचलित होने के बाद रुक गए। उन्होंने फॉक्स क्रिकेट के ब्रॉडकास्ट डायरेक्टर को निशाने पर लिया और चिल्लाते हुए कहा, “रोबोट को हिलाना बंद करो।”
विज्ञापन


मैच के दौरान कमेंट्री करने वाले महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को ब्रॉड की इस हरकत पर हंसी आई। उन्होंने कहा, “घर के पिछवाड़े में एक छोटे बच्चे की तरह वे ऐसा कर रहे हैं। उनके लिए यह एक कठिन दौरा रहा है।”
 

केपटाउन टेस्ट में क्या हुआ था?
दो दिन पहले ही रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर केपटाउन में डीन एल्गर को मैदानी अंपायर ने आउट दिया था। अश्विन की गेंद एल्गर के पैड पर लगी थी। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने डीआरएस लिया था। उनका यह फैसला सही साबित भी हुआ और वे बाल-बाल बच गए। रीप्ले में सबकुछ ठीक था, लेकिन हॉकआई तकनीक से गेंद स्टंप के ऊपर से जाती दिख रही थी। इसे देखकर भारतीय खिलाड़ियो के साथ-साथ अंपायर भी हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि यह असंभव है।

इसके बाद भारतीय कप्तान कोहली ने भी गुस्से को जाहिर किया। उन्होंने स्टंप माइक के करीब जाकर कहा,  “अपनी टीम पर ध्यान दीजिए और साथ ही गेंद को चमकाएं। सिर्फ विपक्षी टीम पर ध्यान न दें। हर समय लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।” वहीं, ऑफ स्पिनर अश्विन ने ब्रॉडकास्टर को निशाने पर लेते हुए कहा सुपरस्पोर्ट को जीत के लिए बेहतर तरीका अपनाना चाहिए। टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल भी आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि 11 लोगों के खिलाफ पूरा देश है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें