फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: एशेज के दौरान दर्शकों को मैदान पर दी जा सकती है एंट्री, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कर रहा विचार

Wed, 08 Sep 2021 01:05 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज के दौरान दर्शकों को मैदान पर प्रवेश दिया जा सकता है। इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया विचार कर रहा है। दोनों देशों के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत 8 दिसंबर से होगी। 
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ खेले जानी वाली आगामी एशेज सीरीज के लिए मैदान पर दर्शकों को प्रवेश देने की योजना पर विचार कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ऐसे समय में दर्शकों की एंट्री के बारे में सोच रहा है जब देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल के अंत में पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


8 दिसंबर से शुरू होगी एशेज सीरीज 

कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ऑस्ट्रेलिया में टीकाकरण की बढ़ती दरों ने उनकी उम्मीद को बढ़ा दिया है, दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज अपने तय शेड्यूल के मुताबिक होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। जबकि मेलबर्न और सिडनी तीसरे और चौथे टेस्ट की मेजबानी करेंगे। फिलहाल इन दोनों शहरों में लॉकडाउन है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों की डेल्टा वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई जारी है और वैक्सीन का काम तेजी से चल रहा है। हॉकले ने आगे कहा, बीते 18 महीनें में बहुत कुछ सीखा है कि कैसे वैश्विक स्वास्थ्य संकट के दौरान क्रिकेट दौरों की योजना बनाई गई। उनके मुताबिक, मैचों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करना अंतिम उपाय होगा। 

ऑस्ट्रेलिया में टीकाकरण की वृद्धि ने जगाई उम्मीद 

कार्यकारी अधिकारी ने आगे कहा, जिस तरह से देश में टीकाकरण में वृद्धि हुई है उसे देखकर हम आशान्वित हैं कि मेलबर्न और सिडनी में हम दर्शकों को मैदान पर प्रवेश देने के लिए सक्षम होंगे। उन्होंने आगे कहा, एशेज बहुत बड़ी सीरीज है और प्रत्येक टेस्ट का अपना अनूठा महत्व होता है, पहली बार में हम योजनाबद्ध और बहुत आशावादी के रूप में कार्यक्रम को शेड्यूल करेंगे और उम्मीद करेंगे कि मैच के दौरान मैदान पर दर्शक हों। हमारे पास कई प्रकार के प्रोटोकॉल हैं जो किसी भी परिस्थिति में फिट होते हैं और हम उसी के अनुसार प्रतिक्रिया करेंगे, मुझे लगता है कि इसके बारे में बताना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें