फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: ब्रिस्बेन टेस्ट में रूट ने वॉन का रिकॉर्ड तोड़ा, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी

Fri, 10 Dec 2021 03:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपने नाम एक और व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट ने व्यक्तिगत तौर पर उपलब्धि हासिल की। अब वह इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज माइकल वॉन को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


रूट ने तोड़ा वॉन का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने यह उपलब्धि टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को हासिल की। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले रूट ने दूसरी इनिंग्स में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर रूट 86 रन बनाकर नाबाद थे। इस दौरान उन्होंने वॉन द्वारा इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

2002 में वॉन बनाया था रिकॉर्ड

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साल 2002 में एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट में 1481 रन बनाए थे। इस दौरान वॉन ने 14 टेस्ट मैचों की 26 पारियों में छह शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। साल 2016 में जो रूट 1477 रन बनाकर उनके इस रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने माइकल वॉन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट इस साल ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी तक इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 1541 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन


एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी

आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो एक कैलेंडर ईयर में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जो रूट 1541 रन (ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में अभी नाबाद हैं), माइकल वॉन 1481 रन साल 2002, जो रूट 1477 रन साल 2016, जॉनी बेयरस्टो 1470 रन साल 2016, जो रूट 1385 रन साल 2015, डेनिस एमिस 1379 रन साल 1974, एलिस्टर कुक 1364 रन साल 2015, केविन पीटरसन 1343 रन साल 2006, जोनाथन ट्रॉट 1325 साल 2010, मेरकस ट्रस्कोथिक 1323 साल 2005 जैसे प्रमुख बल्लेबाज शामिल हैं। 


स्मिथ-सहवाग को भी पीछे छोड़ा

अपनी इस पारी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्टीव स्मिथ और वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने साल 2015 में एक कैलेंडर ईयर में 1474 रन बनाए थे। लेकिन रूट ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। सहवाग ने साल 2008 में एक कैलेंडर ईयर में 1462 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें