ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में चौथा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले दिन लीच के लिए गेंदबाजी में कुछ खास नहीं रहा लेकिन मैदान में उन्होंने सभी का दिल जीता। मैच के दौरान लीच सीमारेखा के पास आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने फील्डिंग करते वक्त अपने एक क्रिकेट प्रशंसक को उसके सिर पर ऑटोग्राफ दिया।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में चौथा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला में 3-0 की बढ़त के साथ उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 126 रन बनाए। इंग्लैंड को तीनों सफलता उसके तेज गेंदबाजों ने दिलाई जबकि स्पिनर जैक लीच ने दो ओवर की गेंदबाजी की और तीन रन दिए।
विज्ञापन
पहले दिन लीच के लिए गेंदबाजी में कुछ खास नहीं रहा लेकिन मैदान में उन्होंने सभी का दिल जीता। मैच के दौरान लीच सीमारेखा के पास आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने फील्डिंग करते वक्त अपने एक क्रिकेट प्रशंसक को उसके सिर पर ऑटोग्राफ दिया। दिलचस्प बात यह कि लीच ने अपने गंजे फैन को उसके सिर पर ऑटोग्राफ दिया। बता दें कि जैक लीच खुद भी गंजे हैं और उनके सिर पर भी बाल नहीं है। यही कारण है कि लीच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लीच अपने एक प्रशंसक के सिर पर ऑटोग्राफ देते दिखे और इसमें वहां मौजूद अन्य फैंस इसे देखकर काफी उत्साहित दिखे।
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक अच्छी शुरुआत की और वॉर्नर (30) के आउट होने से पहले 51 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इसके बाद मार्कस हैरिस (38) और मार्नस लाबुशेन (28) के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद दोनों खिलाड़ी छह रन के अंदर ही पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और मार्क वुड ने एक-एक सफलता हासिल की।