फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: नए जोश के साथ कल रहाणे की अगुवाई में उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया से हिसाब करेगा चुकता

Fri, 25 Dec 2020 04:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम अब नए सिरे से सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अब टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में शनिवार से शुरू होने वाले लिए दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने चार बड़े बदलाव के साथ अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा भी कर दी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने पहले मैच वाली टीम उतारने के ही संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


एडीलेड में 36 रन पर सिमटने और फिर आठ विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में बराबरी के इरादे से उतरेगी लेकिन कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उसके लिए यह चुनौती काफी कठिन रहेगी। पिछले कुछ वर्ष में भारतीय टीम को एडीलेड जैसे हालात का सामना नहीं करना पड़ा है। 

टीम इंडिया को नहीं मिलेगा शमी और विराट का साथ
उधर पहले मैच की शर्मनाक हार और अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोहली और शमी का बाकी मैचों में टीम में नहीं होना, कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे पर ऐसे में दोहरी जिम्मेदारी आन पड़ी है। अच्छी बात हालांकि यह है कि भविष्य के स्टार शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए तैयार हैं। इसी तरह चोटिल मोहम्मद शमी की कमी पूरी करने के लिए मोहम्मद सिराज जैसा युवा गेंदबाज हैं।








जीत से उत्साहित ऑस्ट्रेलिया
पहले मैच की हार से ज्यादा जिस तरीके से हार मिली, भारतीय टीम को बरसों तक वह कचोटती रहेगी। अगले कुछ दिन भारतीय खिलाड़ियों की असल परीक्षा होगी जिनका सामना आत्मविश्वास से ओतप्रोत टिम पेन की टीम से है जो अपने परिवार के बिना क्रिसमस मना रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा है कि उनकी टीम इस टेस्ट में कोई कोताही नहीं बरतेगी हालांकि अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया जाएगी। पेन ने कहा, ‘हमें पता है कि भारत को अपने क्रिकेट पर गर्व है और वह काफी प्रतिभाशाली टीम है। वह एमसीजी पर जरूर वापसी करेगी।’

रहाणे पर टीम इंडिया का दारोमदार 
कोहली की कमी की भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन रहाणे को अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी और वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आ सकते हैं। चेतेश्वर पुजारा संयम के साथ खेल सकते हैं लेकिन कोच रवि शास्त्री को उन्हें बताना होगा कि रनगति तेज रखना भी उतना ही जरूरी है ताकि बाकी बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो।

बुमराह-उमेश पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी
शमी की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव पर गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। वहीं भारतीय बल्लेबाजों को पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का सामना करते समय मानसिक रूप से भी मजबूत होना होगा।
विज्ञापन

दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान), जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन
भारत : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें