फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम ओवर के 2 गेंद पर हुआ फैसला, टीम की बची लाज

Mon, 22 Feb 2016 08:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप शुरू होने में अभी कुछ दिन बचे हैं और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन्हीं क्वालीफाइंग मुकाबलों में अफगानिस्तान और ओमान के बीच एक मुकाबला खेला गया जो बेहद रोमांचक रहा। साथ ही अंत भी उतना शानदार रहा क्योंकि बेहद नाजुक मौके पर क्रीज पर आए एक बल्लेबाज ने लगातार छक्का जड़ दिया।
विज्ञापन


फातुल्लाह में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बनाए। उसकी ओर से 2 बल्लेबाजों ने फिफ्टी पारियां खेली। हालांकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

जीत के लिए मिले 166 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही लेकिन झटकों के बीच ओपनर नूर अली जदरान (63) ने एक छोर संभाले रखा और स्कोरकार्ड को चलाए रखा।
विज्ञापन


मैच में अफगानिस्तान टीम आराम से जीत की ओर बढ़ रही थी और उसका स्कोर 16 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन था यानी अगली 24 गेंदों में 27 रन बनाने थे। लेकिन अंतिम ओवर डाले जाने तक उसने 3 विकेट खो दिए जिससे मैच काफी रोमांचक हो गया।
विज्ञापन

2 छक्कों ने अफगानिस्तान को बाहर होने से रोका

अफगानिस्तान को जीत के लिए अंतिम 6 गेंदों पर 10 रनों की दरकार थी लेकिन पारी के 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर उसने अपना एक विकेट (समीउल्लाह शेनवारी, 12 रन) गंवा दिया। अब अफगान टीम को 5 गेंदों पर चाहिए थे 10 रन। क्रीज पर आए नए बल्लेबाज दवलत जदरान ने लालझेता की अगली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, जिससे 4 गेंदों में जीत के लिए लक्ष्य हो गया 4 रन।

जदरान ने तीसरी गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलते हुए लगातार दूसरा छक्का जड़ते हुए टीम को बड़ी जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

इससे पहले यूएई ने अफगानिस्तान को शुरुआती क्वालीफाइंग मुकाबले में 16 रन से हरा दिया था। वहीं इस मैच में हार का मुंह देखने वाले ओमान को पहले मैच में 5 रन से शानदार जीत मिली थी। अभी 3 क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें