फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे श्रेयस अय्यर, श्रीलंका के खिलाफ मैच से हुए बाहर, BCCI ने बताया हाल

Tue, 12 Sep 2023 03:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

बीसीसीआई ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए लिखा- श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वह पीठ की समस्या से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने अपडेट जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। वह हाल ही में सर्जरी कराने के बाद फिट होकर टीम में लौटे थे। हालांकि, अब एक बार फिर उनकी यह समस्या सामने आ रही है। श्रेयस को नेपाल के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि, उस मैच में वह फील्डिंग के दौरान चोट लगा बैठे थे।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए लिखा- श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वह पीठ की ऐंठन से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और वह आज श्रीलंका के खिलाफ भारत के सुपर-4 मैच के लिए टीम के साथ स्टेडियम नहीं गए हैं।

श्रेयस ने नेपाल के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय एक कैच लेने के लिए जोरदार डाइव लगाया था। उन्होंने गेंद तो रोक ली थी, लेकिन कैच नहीं ले पाए थे। ऐसा माना जा रहा है कि श्रेयस की कमर में चोट वहीं से आई है। अब यह देखने वाली बात होगी कि अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो वह खेल पाते हैं या नहीं। अगर वह नहीं खेले तो विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका होगा।
विज्ञापन

विश्व कप का आगाज पांच अक्तूबर से होने जा रहा है और श्रेयस को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह भारत के नंबर चार माने जा रहे हैं। हालांकि, विश्व कप टीम में बदलाव के लिए 28 सितंबर तक का समय है। उम्मीद है कि तब तक वह फिट हो जाएंगे। भारत का विश्व कप में पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्तूबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें