फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: विश्व कप से पहले श्रेयस अय्यर की चोट ने बढ़ाई चिंता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को लेकर संशय बरकरार

Thu, 14 Sep 2023 12:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चोट से ठीक होने के बाद अय्यर ने टीम में वापसी की। वह एशिया कप के ग्रुप दौर में पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ खेले थे, लेकिन सुपर-4 में बाबर आजम की टीम से होने वाले मैच से ठीक पहले उन्होंने पीठ में ऐंठन की शिकायत की।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है। कंगारू टीम 23, 24 और 27 सितंबर को भारतीय जमीन पर तीन वनडे मैच खेलेगी। विश्व कप से ठीक पहले दोनों टीमों की यह आखिरी वनडे सीरीज होगी। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नजर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने पर होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ता जल्द ही सीरीज के लिए टीम का चयन करेंगे।
विज्ञापन


टीम चुनने से पहले भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की चिंता श्रेयस अय्यर की चोट ने बढ़ाई है। वह लंबे समय तक बाहर रहने के बाद एशिया कप के लिए चुने गए थे। उनका चयन विश्व कप टीम में भी हो चुका है। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले वह अनफिट हो गए। उनकी पीठ में समस्या है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि अय्यर की चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। इसके बावजूद सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ उनका खेलना तय नहीं है।
Trending Videos

श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
आज सबकुछ हो जाएगा साफ!
अय्यर ने अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए पीठ की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद लंबे समय तक वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रहे। चोट से ठीक होने के बाद उन्होंने टीम में वापसी की। वह एशिया कप के ग्रुप दौर में पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ खेले थे, लेकिन सुपर-4 में बाबर आजम की टीम से होने वाले मैच से ठीक पहले उन्होंने पीठ में ऐंठन की शिकायत की। गुरुवार (14 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अय्यर नजर आए। उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया, लेकिन उनकी लगातार चोटों ने टीम को परेशान कर रखा है। अब देखना है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हो पाते हैं या नहीं।

मामले की जानकारी रखने वालों ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ हद तक अकड़न है, जो निश्चित रूप से क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्हें परेशान करेगी। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि यह बहुत गंभीर नहीं है। माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस हफ्ते किसी भी समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकती है। यह बांग्लादेश से मैच के दिन या रविवार को एशिया कप फाइनल से पहले हो सकता है।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप टीम में 27 सितंबर तक हो सकता है बदलाव
विश्व कप के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी गई है। 27 सितंबर आईसीसी को अंतिम सूची सौंपने की तारीख है। भारतीय टीम प्रबंधन अय्यर की फिटनेस को लेकर चिंतित होगी और यदि वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नहीं खेल पाते हैं, तो विश्व कप में चोट के बाद काफी कम मैच खेलकर उतरेंगे। भारतीय टीम को चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से अपना पहला मैच खेलना है। उससे पहले टीम इंडिया दो अभ्यास मैच खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें