टीम इंडिया के स्टार ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी क्रिकेट खेलने का अपना सपना पूरा किया। उन्होंने वोरसेस्टरशायर की तरफ से 29 अगस्त को काउंटी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। अश्विन ने टीम के लिए पहले अपने बल्ले से उपयोगी योगदान दिया। उन्होंने छठे क्रम पर उतरकर 36 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें : 2018 के इंग्लैंड दौरे पर अश्विन की अभी से निगाह, उठाया ये बड़ा कदम
तमिलनाडु में जन्मे ऑलराउंडर ने फिर ग्लोसेस्टरशायर के विकेटकीपर बल्लेबाज गारेथ रोडरिक का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर काउंटी क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया। 30 वर्षीय अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब 500 विकेट लिए हैं।
India international @ashwinravi99 takes his maiden County Championship wicket!
First of many? pic.twitter.com/7XFCaZyjAA— County Championship (@CountyChamp) August 29, 2017
इंग्लैंड में होने वाली काउंटी क्रिकेट में वो टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों में से दूसरे क्रिकेटर हैं। चेतेश्वर पुजारा भी काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और वो नाटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
अश्विन
- फोटो : social media
भारतीय ऑफस्पिनर अश्विन ने अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट चटकाए। अश्विन ने क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में अपने काउंटी क्रिकेट में खेलने को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा, 'काउंटी क्रिकेट में खेलना मेरा हमेशा से सपना रहा है। मैंने भारत में टीवी पर इसे देखा है और मेरे लिए ये काफी मायने रखता है। स्पिनर्स ने मुझे पहले भी कहा है कि ये अनुभव हासिल करना अच्छा है। मुझे श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए आराम मिला, इसलिए मैंने इस मौके को बिना गंवाए काउंटी खेलने का मन बनाया।'
ICYMI India international @ashwinravi99 took 3 wickets on his County Championship debut 👌 pic.twitter.com/LQzfMKWnRa— County Championship (@CountyChamp) August 30, 2017
अश्विन ने आगे कहा, 'मुझे अगले साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है, जो मेरे दिमाग में है। जिस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है उसके लिए आपको तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं मिलता है। इससे आपको टेस्ट में नहीं खेलने का मौका भी मिल सकता है। इसलिए काउंटी में खेलने का फायदा मिलेगा और अगर आप तेजी से इसे सीखते हैं तो नतीजे भी निकलकर अच्छे आएंगे।'