फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंडा के इस 'कारनामे' ने बजाई पुणे वारियर्स की पुंगी

Sat, 13 Apr 2013 08:58 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे वारियर्स के मीडियम पेसर अशोक डिंडा ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में चार ओवर में 63 रन लुटाकर आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे ओवर की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


बंगाल के डिंडा चार ओवर में 63 लुटाकर कोई विकेट नहीं ले पाए जबकि गत वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स के पेसर वरूण आरोन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चार ओवर में 63 रन तो दिए थे लेकिन दो विकेट भी लिए थे।
विज्ञापन


डिंडा ने पहले ओवर में सचिन तेंदुलकर ने लगातार चार चौके जड़ते हुए 17 रन बटोरे। डिंडा के दूसरे ओवर में 11 रन पडे़।

हालांकि पहले ओवर में सचिन का और दूसरे ओवर में रोहित शर्मा का कैच छूटा था। डिंडा के तीसरे ओवर में रोहित ने दो छक्कों सहित 19 रन निकाले।

डिंडा का आखिरी ओवर भी महंगा रहा। इसमें दो छक्कों सहित 16 रन पडे़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें